Sat. Jul 19th, 2025

बेगूसराय :: आरजेडी ने भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 131वीं जयंती पर किया माल्यार्पण

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष  लालू प्रसाद यादव के आह्वान पर बिहार विधानसभा प्रतिपक्ष नेता  तेजस्वी प्रसाद यादव जी के निर्देश के आलोक में बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह जी के नेतृत्व में बिहार प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय के जिला कार्यालय में और प्रदेश के सभी प्रखंड कार्यालय में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का 131 वां जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया।

इस कार्यक्रम के आलोक में आज बेगूसराय राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने बेगूसराय शहर के नौरंगा पुल स्थित डॉक्टर लोहिया कर्पूरी आश्रम सह राजद जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष मोहित यादव के अध्यक्षता में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का 131 वां जयंती धूमधाम से मनाया।

इस कार्यक्रम में जिले भर के काार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उपस्थित पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र पर पुष्प और माला अर्पित कर उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिए।

जयंती समारोह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने कहा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भारत के संविधान निर्माता, समाज सुधारक, भारत के प्रथम कानून एवं न्याय मंत्री थे। साथ ही साथ महान समाज शास्त्री थे। उन्हों अपने जीवन काल में दलित बौद्ध के आंदोलन की प्रेरित किया। अछूतों दलितों पिछड़ों से भेदभाव करने वाले के विरुद्ध अभियान चलाने का कार्य किए। श्रमिकों किसानों महिलाओं के अधिकारों के लिए भी लड़ाई लड़ने का कार्य किए। बाबा साहब ने कहा था छुआछूत गुलामी से भी बदतर है।

उन्होंने दलितों, पिछड़ों, कमजोर वर्गों के लिए यह नारा दिए थे। शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो अधिकार लड़ने से मिलता है।

इस कार्यक्रम में उपस्थित महानगर जिला अध्यक्ष राजद शिवजी महतो, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुड्डू, युवा राजद जिलाध्यक्ष फैजू रहमान, पिछड़ा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश महासचिव धनिक लाल दास, युवा राजद के जिला प्रधान महासचिव विकास पासवान, राजद नेता प्रेमचंद्र यादव, छात्र नेता राम कृष्ण राणा, छात्र नेता महफूज किशोर महतो, रामनरेश पंडित, भोलाराम, कन्हैया कुमार इत्यादि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed