भगवानपुर, बेगूसराय।।
बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रखंड इकाई भगवानपुर शाखा का संगाठनिक चुनाव शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। जिसके तहत सेवानिवृत्त शिक्षक रामकिंकर सिंह को प्रखंड अध्यक्ष रामविलास सिंह व अर्चना सिंह को उपाध्यक्ष संतोष दास को सचिव तथा महेंद्र पासवान को कोषाध्यक्ष चुना गया।
वहीं शिक्षक उपेन्द्र प्रसाद चौरसिया, कौशल किशोर व राजीव कुमार प्रखंड कार्यकारिणी तथा राजीव कुमार अनु 0 कार्यकारिणी के सदस्य नियुक्त किए गए। राहुल कुमार सिंह व डॉ अखिलेश कुमार वर्मा सधारण परिषद (राज्य पार्षद) तथा मुकेश मिश्रा, अरविंद राम, कुमारी किरण, आषुतोष कुमार व संजीव कुमार को संगठन के जिला पार्षद व संजीव कुमार यादव, अश्विनी कुमार, महादेव चौधरी, सज्जन कुमार,रहमत हुसैन, पुजा कुमारी, सुनील कुमार चौरसिया, प्रकाश कुमार तथा नितू कुमारी को अन्य पार्षद बनाया गया है।
वहीं केदारनाथ सिंह, देवनाथ चौरसिया, रामचंद्र सिंह, रामसेवक महतो, नागेश्वर पासवान, राजेंद्र महतो उपरोक्त सभी सेवा निवृत्त तथा श्याम बाबु रवि प्रधानाध्यापक उच्च माध्यमिक विद्यालय मोख्तियारपुर के मार्गदर्शन में उक्त संगठन का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया।