Sat. Jul 19th, 2025

बेगूसराय :: 342वीं स्मृति दिवस पर याद किए गए छत्रपति शिवाजी 

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

छत्रपति शिवाजी की स्मृति दिवस पर शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति सुखदेव सभागार, सर्वोदय नगर में मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की।

अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी का जन्म शिवनेरी (महाराष्ट्र )में हुआ था।वे भारत में मराठा साम्राज्य के संस्थापक थे। इन्होंने मुगलों, बीजापुर के सुल्तान, गोवा के पुर्तगालियों व जंजरा के समुद्री डाकुओं के प्रबल विरोध करने के बावजूद भी एक हिंदू राज्य की स्थापना की। ऐसे महान योद्धा संघर्ष से क्रांतिकारियों को शत-शत नमन।

इस अवसर पर डॉ चंद्रशेखर चौरसिया साहित्यकार ने कहा कि छत्रपति शिवाजी हमारे देश के वैसे क्रांतिकारी योद्धा थे, जिन्होंने समुद्री डाकू के खिलाफ संघर्ष कर आगे बढ़ते रहें। ऐसे महान क्रांतिकारी को शत-शत नमन।

दधिचि देहदान समिति के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार राय ने कहा कि छत्रपति शिवाजी का आज 342 स्मृति दिवस मनाई जा रही है। महान योद्धा औरंगजेब ने उन्हें संधि के लिए बुलाया था। पर बात बिगड़ने पर उनको बेटे के साथ कैद कर लिया गया। इस कैद से फलों की टोकरी में बैठकर अपने बेटे के साथ भागने में वह सफल हुए। ऐसे महान योद्धा को शत शत नमन करता हूं।

इस अवसर पर महिला सेल की सचिव सुनीता देवी, अधिवक्ता राजेंद्र महतो जेपी सेनानी अनेकों ने उनको याद किया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed