बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
वीर कुंवर सिंह चौक को पन्हास से जोड़ने वाली सड़क के फिर से कालीकरण होने पर युवाओं ने एक दूसरे को अबीर लगा कर अपनी खुशी का इजहार किया।
ज्ञात हो कि कुछ महीने पूर्व इस सड़क के घटिया निर्माण से आक्रोशित होकर युवाओं ने जबरदस्त आंदोलन किया था।
कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष समीर सिंह चौहान ने कहां की हम युवाओं ने क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर लंबे समय तक सड़क निर्माण के लिए संघर्ष किया था। लेकिन कुछ महीने पूर्व हुए सड़क निर्माण में घटिया निम्न गुणवत्तापूर्ण सामग्री का प्रयोग किया गया।
जिससे आक्रोशित होकर हम लोगों ने चरणबद्ध आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया था। हम लोगों के सतत आंदोलन के फलस्वरूप आज सड़क का नया कालीकरण किया जा रहा है। जिससे क्षेत्रवासियों के बीच खुशी की लहर है।
हम लोग जिला प्रशासन को हम युवाओं के आंदोलन पर संज्ञान लेने के लिए हृदय तल से धन्यवाद अर्पित करते हैं।
कार्यक्रम का संचालन विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ठाकुर कुंदन कुमार शर्मा ने किया। मौके पर शंकर पासवान, अरुण सिन्हा, दिनेश महतो, राकेश पासवान, बबलू पंडित, रामा शंकर साहनी, अखिलेश साहनी के साथ दर्जनों लोगों ने एक दूसरे को अबीर लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया।