Sun. Jul 20th, 2025

समाज सेवी स्वर्गीय फूलों देवी की जयंती अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर मनाई गई

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाजसेवी फूलों देवी की 92 वीं जयंती, शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति की ओर से 5 महिलाओं को सम्मानित कर किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आलोक कुमार अग्रवाल पूर्व मेयर, उप मेयर राजीव रंजन, दधिचि देहदान समिति के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार राय, महिला सेल सचिव सुनीता देवी और शिक्षिका अर्चना कुमारी थी। जिसकी अध्यक्षता शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की। संचालन अर्चना कुमारी ने की।

इस अवसर पर सोनी कुमारी, सुनीता देवी महिला सेल सचिव, प्रिंसी कुमारी, रीता देवी और अर्चना कुमारी को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में आलोक कुमार अग्रवाल, पूर्व मेयर ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है और हम सब महिलाओं का सम्मान करें। जिससे महिलाओं के सम्मान से देश तरक्की करेगी। आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी समाजसेवी स्वर्गीय फूलों देवी की 92 वीं जयंती पर नमन करते हुए उनके पुत्र शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह और उनकी बहू महिला सेल सचिव सुनीता देवी ने धन्यवाद देते अपना विचार व्यक्त किया।

अपने संबोधन में शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष 5 महिलाओं को सम्मानित किया गया क्योंकि आज ही के दिन सौभाग्य से मेरी मां का भी जन्म दिन है।

निवर्तमान उपमेयर राजीव रंजन ने भी अपनी उपस्थिति दिखाकर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दधिचि देहदान समिति के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार राय ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 5 महिलाओं को सम्मानित किया गया ।इसके लिए अमरेंद्र कुमार सिंह और सुनीता देवी को धन्यवाद करता हूं।

अलख निरंजन चौधरी शिक्षक कवि ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में हर वर्ष कार्यक्रम करने और महिलाओं को सम्मानित करने के लिए और समाज में जागरूकता लाने के लिए इनको बहुत बहुत धन्यवाद करता हूं।

इस अवसर पर राजेंद्र कुमार महतो अधिवक्ता जेपी सेनानी, इंजीनियर आलोक कुमार, अशोक कुमार छात्र आंचल कुमारी छात्रा, अमर कुमार, कमल कुमार, सीलम देवी, जूली कुमारी,ललिता देवी आदि ने अपना विचार व्यक्त किया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed