Thu. Mar 26th, 2026

हवन-यज्ञ कर रूस-यूक्रेन युद्ध की शांति व यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र-छात्राओं की सकुशल वतन वापसी की किया कामना

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

रूस-यूक्रेन युद्ध की शांति व यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र-छात्राओं की सकुशल वतन वापसी की कामना के साथ आज विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पन्हास में हवन यज्ञ किया।

इस मौके पर विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष समीर सिंह चौहान ने कहा कि परमाणु विश्व युद्ध की आशंका से पूरा विश्व भयाक्रांत है। जिस तरह से युद्ध लंबा खींचता जा रहा है। उससे मानवता त्राहिमाम कर रही है। कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से जीवन उपयोगी तमाम वस्तुएं महंगी हो रही है।

जिससे जीवन यापन मुश्किल हो जा रहा है। भवन निर्माण की सामग्री की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। रूस यूक्रेन के बीच तनाव चरमोत्कर्ष पर पहुंच गया है। विश्व युद्ध की परिस्थिति बन रही है। बिहार के कई छात्र-छात्राएं यूक्रेन में फंसे हुए हैं। हम लोग युद्ध समाप्ति तथा छात्र-छात्राओं की सकुशल वापसी के लिए हवन यज्ञ के माध्यम से प्रार्थना करते हैं।

विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ठाकुर कुंदन कुमार शर्मा, छोटू कुमार, बबलू कुमार, अखिलेश साहनी, सुमित सिन्हा, राकेश महतो इत्यादि ने हवन यज्ञ के माध्यम से विश्व शांति के लिए प्रार्थना की।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed