बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार के तत्वावधान में 3 से 6 मार्च तक बक्सर में आयोजित हो रहे राज्यस्तरीय विद्यालय वॉलीबॉल (बालक) प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बेगूसराय की 36 सदस्यों की टीम को जर्सी प्रदान कर खेल विभाग की ओर से आज रवाना किया गया।
इस अवसर पर उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा निशांत कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रविन्द्र कुमार साह, जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, बॉलीबाल के संयोजक रंजन कुमार, रंधीर कुमार, बिहार वॉलीबॉल संघ के संयुक्त सचिव अनिल डॉन, शारीरिक शिक्षक रामबाबू सिंह, रामचंद्र राय, कन्हैया भारद्वाज, कार्यालय कर्मी अरविंद मिश्रा मौजूद थे।
इस अवसर पर खेल पदाधिकारी, बेगूसराय श्री निशांत कुमार ने कहा कि वॉलीबॉल खेल के क्षेत्र में बेगूसराय को बिहार का मक्का कहा जाता है, इस खेल के माध्यम से आज सैकड़ों खिलाड़ी राज्य एवं देश की सेवा विभिन्न विभागों में कर रहे हैं। जिले से निरंतर वॉलीबॉल खेल में विशेष उपलब्धि जिले को प्राप्त होती रही है आशा है इस बार भी खिलाड़ी जिले को निराश नही करेंगे।
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रविन्द्र कुमार साह ने कहा कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है, खेल समाज को जोड़ने का सबसे बड़ा माध्यम है खेल के मैदान में जाति धर्म का कोई स्थान नही होता है टीम के सभी खिलाड़ियों का लक्ष्य सिर्फ जीत पर होता है।
खेल विभाग की ओर से वॉलीबॉल के जिला संयोजक रंधीर कुमार ने कहा कि बेगूसराय वॉलीबॉल की टीम पूर्व के वर्षो में चैंपियन रही है जिसके बल पर जिले के दर्जनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता तक का सफर तय किया है। इस बार भी जिले के खिलाड़ियों से राज्य प्रतियोगिता में मेडल की उम्मीद कर रहे हैं।
बेगूसराय जिला वॉलीबॉल (बालक) की टीम निम्नरूपेण है :-
वॉलीबॉल अंडर-14 :-
मोनू कुमार (कप्तान),जयदीप कुमार,आशीष कुमार,गोलू कुमार,अमन कुमार,आदर्श कुमार,नीतीश कुमार,आनंद राज,अभिषेक कुमार,गोविंद कुमार,राजा कुमार एवं सत्यम कुमार
टीम प्रभारी:- पंकज कुमार
वॉलीबॉल अंडर-17 :-
हिमांशु कुमार (कप्तान),गुलशन कुमार,तुसार कुमार,जतिन गौतम,रोहन कुमार,दीपक कुमार,रोहित कुमार,ऋषव कुमार,प्रशांत कुमार,सुमन कुमार,हर्ष कुमार एवं अनुराग कुमार
टीम प्रभारी:- मुरारी कुमार
वॉलीबॉल अंडर- 19 :-
अभिजीत कुमार (कप्तान) श्रवण कुमार,ललित कुमार,नीलेश कुमार,मयंक कुमार,रौशन कुमार,काबुल कुमार,अंकेश कुमार,पुरंजित कुमार,अंकित कुमार,मो. आफताब एवं सोहन कुमार
टीम प्रभारी:- कृष्ण कुमार