Fri. Jul 18th, 2025

मेहंदी प्रतियोगिता :: बालिका दिवस के मौके पर आयोजित की गई मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता

 

गढ़हरा, बेगूसराय, रवि शंकर झा।।

गढ़हरा दर्पण परिवार की ओर से बालिका दिवस के अवसर पर मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता निखार ब्यूटी पार्लर गढ़हरा के प्रांगण में किया गया।

मेहंदी प्रतियोगिता में गढ़हरा, किउल, अमरपुर, बारो, बरौनी, चकबल, रेलवे कॉलोनी एवं आसपास क्षेत्र के दर्जनों छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्यूटी पार्लर के संचालक अर्चना सिंह ने किया।

मुख्य अतिथि के रुप में बीहट नगर परिषद के उप मुख्यपार्षद धर्मेंद्र सिंह ने बालिका दिवस पर सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रतियोगिता में लगातार भाग लेने से सफलता जरूर मिलती है। वहीं संचालक अर्चना सिंह ने कहा कि महिलाओं में प्रतिभा की कमी नही है लेकिन उनकी प्रतिभा में निखार लाने के लिए समाज में जागरूकता की कमी है। यदि सही प्लेटफॉर्म उन्हें मिले तो महिलाओं विभिन्न क्षेत्रों में ऊँचाई तक पहुँच सकती है।

गढ़हरा दर्पण परिवार सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में मध्य विद्यालय गढ़हरा की शिक्षिका अंकिता मिश्रा ने कहा नारी सशक्तिकरण के साथ साथ गढ़हरा में साहित्यिक सांस्कृतिक जागरूकता को लेकर महिला समाज भी आगे बढ़ने के लिए तत्पर है।

शिक्षिका नीलम कुमारी ने छात्राओं को अपने जीवन में संकल्प साध कर लक्ष्य प्राप्ति के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

मेहंदी प्रतियोगिता में अंकिता कुमारी प्रथम, शिवानी कुमारी द्वितीय, आतिफा खातून तृतीय, स्वाती झा चतुर्थ स्थान एवं मनीषा कुमारी पांचवें स्थान प्राप्त किया। वहीं कृति, अपर्णा, बिट्टू, स्नेहा, मौसम, प्रिया, रुची, सुषमा, नन्दिनी, गुनगुन, खुशी, बसु, भारती, सोनम, संगीता, भारती, वर्षा आदि ने बेहतर प्रदर्शन किया। मौके पर शिक्षिका अल्पना कुमारी, अर्पणा कुमारी, प्रियंका कुमारी, अंजली कुमारी, प्रियंका संजना, रंजीत कुमार सिंह, रवि शंकर झा, अजीत कुमार उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed