Fri. Jul 18th, 2025

स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयंती मनाई गई

 

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर बेगूसराय के राजमार्ग-31 पर स्थित सुभाष पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया गया।

सुभाष चन्द्र बोस, जिन्हें प्यार से नेताजी के नाम से भी जाना जाता है, भारत की आजादी के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण व्यक्तियों में से एक हैं। सुभाष चन्द्र बोस ने स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता जैसे महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू सहित, 200 वर्षों के ब्रिटिश शासन के चंगुल से अपने उचित तरीके से देश को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

उनके द्वारा दिया गया जय हिन्द का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया है । नेताजी एक महान बुद्धिजीवी थे जिन्‍होंने हमेशा समाज के वंचित वर्ग की भलाई और हितों के बारे में सोचा । नेताजी की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में देश भर में मनाया जाता है।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, श्री अरविंद कुमार वर्मा, विधायक, बेगूसराय, श्री कुन्दन कुमार, कार्यपालक निदेशक एवं रिफ़ाइनरी प्रमुख, बरौनी रिफाइनरी, सुश्री शुक्ला मिस्त्री, उप महाप्रबंधक (प्रशासन एवं कल्याण), श्री पी के नाथ, प्रबन्धक (सिविल अनुरक्षण), श्री विशाल कुमार, वरिष्ठ हिन्दी अधिकारी श्री शरद कुमार एवं जिला प्रशासन बेगूसराय के वरिष्ठ पदाधिकारीगण और बेगूसराय के गणमान्य नागरिकों ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed