Fri. Jul 18th, 2025

बेगूसराय :: नव वर्ष 2022 में महामिलन समारोह का आयोजन

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

बेगूसराय जनपद के पांच विभूति इतिहासकार डॉ अखिलेश्वर कुमार, साहित्यकार डॉ वचन देव कुमार, वामपंथी आंदोलन के युवा नेता कॉ सुखदेव सिंह, पूर्व कनीय अभियंता समाजसेवी जनार्दन प्रसाद सिंह एवं प्रोफेसर आनंद वर्धन जी का जयंती नव वर्ष मिलन समारोह के रूप में शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति की ओर से सर्वोदय नगर स्थित सुखदेव सिंह सभागार में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की।

अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि जहां एक और डॉक्टर अखिलेश्वर शालीनता के प्रतिमूर्ति थे, वही डॉक्टर वचन देव कुमार साहित्य जगत के सूर्य तथा कॉ सुखदेव सिंह वामपंथियों के मसीहा थे। समाज के प्रति जनार्दन प्रसाद सिंह सेवा करने में सद्भावना रखते थे एवं जीडी कॉलेज के प्रोफेसर आनंद वर्धन शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किया।

 

इस अवसर पर इस अवसर पर डॉ चंद्रशेखर चौरसिया संचालन करते हुए कहा कि वचनदेव कुमार हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किया। वहीं डॉ अखिलेश कुमार इतिहास के क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान दिया और जीडी कॉलेज को ऊंचाई तक ले गया। सुखदेव सिंह अभावग्रस्त लोगों के मसीहा थे उन्हीं की सेवा करते करते शहीद हो गए। जनार्दन प्रसाद सिंह समाजसेवी थे। प्रोफेसर आनंद वर्धन शिक्षा के जगत में दानवीर कर्ण थे। उन्होंने बच्चों को मुफ्त शिक्षा दान करते थे।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर नगर निगम के पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि आज बेगूसराय इन 5 विभूतियों का स्मरण कर रहा है। जिससे बेगूसराय जनपद साहित्य, कला, संस्कृति, इतिहास, समाज सुधार एवं शिक्षा के क्षेत्र में योगदान होता रहेगा। मैं हृदय से आभार प्रकट करता हूं।

समाजसेवी दिलीप सिन्हा ने कहा कि समाज तब तक उनका स्मरण करता रहेगा, जब तक उनके किए हुए कार्य को धरती पर उतारना संभव है। ऐसे महान विभूति कुछ काल खंडों के बाद धरा पर जन्म लेते हैं। आज हम इनसे सीख लेकर इनके कार्यों को पुनः स्थापित करने का संकल्प लें। यही इनके प्रति हमारी शुभकामना है।

इस अवसर पर दधिचि देहदान समिति के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार राय ने कहा कि इन सभी महान पुरुषों का मेरा शत-शत नमन है।

इस अवसर के मुख्य अतिथि के आलोक कुमार अग्रवाल पूर्व मेयर, राजेंद्र महतो अधिवक्ता, डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह, जेपी सेनानी प्रदेश महासचिव, शिक्षक अलख निरंजन चौधरी, पुष्कर प्रसाद सिंह प्रत्यक्ष गवाह संपादक , डॉ चंद्रशेखर चौरसिया साहित्यकार, डॉ अशोक कुमार गुप्ता मुरली मुरलीधर मुरारी कांग्रेस नेता डॉक्टर सिद्धकी, दिलीप कुमार सिन्हा समाजसेवी, मनोज कुमार, मंजय, पूनम सिंह, स्मार्ट कंप्यूटर के संपादक देहदान समिति के अध्यक्ष सुशील कुमार राय, सोनी कुमारी, शंकर साहू, ज्ञान चंद्र पाठक, अनिकेत कुमार पाठक, आसमा कुमारी महिला सचिव सुनीता देवी ,साहित्यकार ललिता कुमारी , रीता देवी, प्रियांशी कुमारी , नवनीत कुमार विकास कुमार, आर्यन कुमार अर्चना कुमारी ,अभिषेक कुमार आदि ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण किया एवं विचार व्यक्त किया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed