Mon. Feb 9th, 2026

जदयू समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ ने केंद्रीय इस्पात मंत्री का जन्मदिन जिला कार्यालय में मनाया

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

जदयू समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा के नेतृत्व मे केंद्रीय इस्पात मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह का जन्मदिन जिला कार्यालय मे बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।

इस कार्यक्रम मे समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के पूर्व जिला मुख्यालय प्रभारी नीतीश कुमार, कार्यालय प्रभारी दुर्गा रजक, जिला महासचिव राकेश कुमार, जिला सचिव माधव कुमार, पूर्व लोकसभा प्रभारी मुकेश कुशवाहा, चेरियाबरियारपुर प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन कुमार, बरौनी प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष नरेश कुमार, ओमदेव कुमार, श्याम सिंह, सुरज कुमार, अभिषेक कुमार सहित दर्जनो साथी मौजूद थे।

जन्मदिन पर केक कार्यालय प्रभारी दुर्गा रजक जी के हांथो काटा गया। वहां मौजूद गौरव सिंह राणा ने बतलाया की कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन पर रामचन्द्र प्रसाद सिंह जी की लंबी आयु के लिए भगवान से प्रार्थना भी की। इनके जन्मदिन पर सभी कार्यकर्ताओं ने समाजिक कुरीतियों के खिलाफ लोगो को जागरूक करने मे और तेजी लाने का संकल्प लिया।

जनता दल यूनाईटेड मे रामचन्द्र प्रसाद सिंह के आने के बाद से ही युवाओ को राजनीति आगे बढने का मौका मिला है। विगत दिनो पूर्व संपन्न हुए तारापुर विधानसभा उपचुनाव मे रामचन्द्र बाबू के साथ प्रचार प्रसार करने का मौका भी हमे मिला था।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed