Mon. Feb 9th, 2026

बेगूसराय :: गरीबों के बीच कंबल वितरण और चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करने की मांग

 

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

बेगूसराय में गरीबों के बीच कंबल वितरण और चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करने की मांग को लेकर विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने आज वीर कुंवर सिंह चौक पर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया।

मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष समीर सिंह चौहान ने कहा कि तापमान में दिन-प्रतिदिन गिरावट आ रही है। ठंड के कारण गरीब लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। पूस की ठिठुरन भरी रात बिना कंबल के गुजारना गरीबों के लिए भयंकर त्रासदी से कम नहीं है। ऐसे प्रचंड ठंड के मौसम में चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। गरीबों के बीच अभी तक कंबल वितरण नहीं किया गया है।

इससे नगर निगम और जिला प्रशासन की संवेदनहीनता परिलक्षित होती है जब ठंड का मौसम ही बीत जाएगा, तब कंबल और अलाव का कोई औचित्य नहीं रह जाएगा। हम लोग नगर निगम और जिला प्रशासन से यथाशीघ्र गरीबों के बीच कंबल वितरण और चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करने की मांग करते हैं।

कार्यक्रम का नेतृत्व विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ठाकुर कुंदन कुमार शर्मा ने किया। मौके पर मोहम्मद जब्बार, मोहम्मद सद्दाम, अखिलेश साहनी, सुदेश साहनी, अरुण सिन्हा, सुनील सिन्हा, मोहम्मद अफजल, मोहम्मद सत्तार, रामनिवास महतो, वरुण महतो के साथ दर्जनों लोग उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed