Thu. Mar 26th, 2026

अखिल भारतीय महिला सम्मेलन बेगूसराय शाखा को मिला 07 अवार्ड

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

अखिल भारतीय महिला सम्मेलन बेगूसराय शाखा को बिहार प्रांतीय 20वां अधिवेशन बेतिया में संपन्न हुआ। जिसमे बेगूसराय शाखा और शाखा अध्यक्षा संगीता केडिया को 7 अवार्ड से सम्मानित किया गया।

अखिल भारतीय महिला सम्मेलन बेगूसराय शाखा को 07 अवार्ड मिला है।

(1) श्रेष्ठतम बेगुसराय शाखा अवार्ड
(2) श्रेष्ठतम अध्यक्षा अवार्ड
(3) श्रेष्ठतम महिला सशक्तिकरण प्रकल्प प्रमुख अवार्ड

(4) ट्राइसाइकिल प्रांतीय विशेष कार्य पुरस्कारअवार्ड
(5) लघुकुटीर उद्योग प्रांतीय विशेष कार्य पुरस्कारअवार्ड
(6) राहगीर को ठंडा पानी व्यवस्था प्रांतीय विशेष कार्य पुरस्कारअवार्ड
(7) अंगदान रैली में चित्रप्रतियोगिता उत्कृष्ट प्रदर्शन अवार्ड से

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शारदा लखोटियाजी, राष्ट्रीय सचिव श्रीमती रेखा लखोटियाजी, प्रांतीय अध्यक्षा श्रीमती मीना तोदीजी, प्रांतीय सचिव श्रीमती रानी झूंझूंवाला जी द्वारा बेगुसराय शाखा अध्यक्षा श्रीमती संगीता केडियाजी को तिलक लगाकर, दो दुपट्टा औढ़ा कर और 7 अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इस उपलक्ष में शाखा अध्यक्षा संगीता केडिया ने कहा मै अपने आपको गौरवान्वित महसूस करती हूं। हमारी बेगूसराय शाखा को इतना सम्मान मिला।

हम अपनी शाखा सदस्य बहनों और हमारी बेगूसराय शाखा की टीम सलाहकार विद्या अग्रवाल, उपाध्यक्षा बबली मस्कारा, सरोज हिसरिया, मंजू मस्कारा, पूनम मेगोतिया, संगीता मेगोटिया, संपादिका सरिता जैन, बाल विकास प्रमुख शिखा केलनका, महिला सशक्तिकरण प्रमुख प्रीति मस्कारा, संयोजिका मेघा गोपालका, प्रीति जगनानी, साहिबा ज्योति सिंघानिया सभी सदस्यों और समाज की बहनों ने विषम परिस्थितियों में हमारा साथ देकर मनोबल को बढ़ाया है। हम समाज की सभी बहनों का तहे दिल से आभार और धन्यवाद व्यक्त करते है।


सभी के सहयोग सराहनीय रहा।
हम अपनी शाखा के तरफ़ से सभी आदरणीय मीडिया तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया भाइयों का बहुत बहुत धन्यवाद और आभार व्यक्त करते है जिन्होनें हमारे शाखा के हर कार्यों को जन जन तक पहुंचाया है। हम सदा आभारी रहेंगे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed