बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन बेगूसराय शाखा ने एक बार फिर एक जरूरत मंद सूरदास को घर बनवाकर रहने का सहारा दिया।
पटेल चौक कम्युनिस्ट पार्टी ऑफिस के बगल वाली रोड में मीरगंज टोला निवासी अर्जुन राम जो की सूरदास और बेहद ही गरीब और लाचार है। जो खुले छत में रहने के लिए मजबूर थे। ठंड में अपने तीनो बच्चो और पत्नी के साथ खुले आसमान के नीचे रहने के लिए मजबूर थे।
अर्जुन राम के पड़ोसी को ये पता चला कि अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन जरूरतमंदों के लिए मदद के लिए हमेशा अपना हाथ आगे बढ़ाती है।
शाखा अध्यक्षा संगीता केडिया के पास मदद के लिए अर्जुन राम को लेकर गए। शाखा अध्यक्षा संगीता केडिया ने जब अर्जुन राम के घर पर जाकर उसकी दयनीय स्थिति को देखा तो मन द्रवित हो गया। तब महिला समिति ने घर बनवाकर एक जरूरत मंद को रहने का सहारा दिया।
आपको बता दे। अर्जुन राम खुद तो सूरदास ( कम दिखाई देना ) है। 3 छोटे छोटे बच्चे है। किसी भी तरह पत्नी घर के छोटे मोटे कार्यों को कर कर अपना परिवार का जीवन यापन करती है।
अर्जुन राम का घर बनवाने में बच्चन पासवान जी का बहुत सहयोग रहा। उनकी देखरेख में दिल से खड़े होकर बच्चन पासवान जी ने अर्जुन राम जी का घर बनवा कर तैयार करवाया। मारवाड़ी महिला सम्मेलन की तरफ से बच्चन पासवान जी को बहुत-बहुत धन्यवाद।
मुकेश जैन ने कहा कि जिस तरह से मारवाड़ी महिला सम्मेलन हर क्षेत्र में सेवा भाव से कार्य कर रही है। अर्जुन राम का आवास बना कर देना बहुत ही सहारनीय कदम है। अर्जुन राम जिन्हें कम दिखाई देता है। कई वर्षों से ठंड और बरसात में जमीन और खुले आसमान में रहते थे। उनको मारवाड़ी महिला सम्मेलन के द्वारा सहयोग कर मकान बनाकर देने के लिए मारवाड़ी महिला सम्मेलन को बहुत-बहुत बधाई और धन्यवाद।
सदस्या सलाहकार विद्या अग्रवाल, संपादिका सरिता जैन, प्रीती अग्रवाल, ज्योति सिंघानिया, मेघा गोपालका, संगीता मेगोटिया, बबली मस्कारा आदि उपस्थित रही।