बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
रजिस्ट्री ऑफिस बेगूसराय में फोटोस्टेट मशीन लगाने तथा अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष समीर सिंह चौहान ने आज बेगूसराय अवर निबंधक ऋषि कुमार सिन्हा को मांग पत्र सौंप और उन्हें जनता की परेशानियों से अवगत कराया।
इस मौके पर समीर सिंह चौहान ने कहा कि मांग पत्र के माध्यम से हम लोगों ने अवर निबंधक महोदय से रजिस्ट्री ऑफिस में फोटो स्टेट मशीन लगाने तथा अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग की है। जिससे आम आवाम को सुविधा मिल सके।
फोटोस्टेट मशीन के लग जाने से अभिलेखों का बाहर जाना रुक जाएगा। जिससे कई तरह की आशंकाओं पर विराम लग जाएगा। अभिलेख भी सुरक्षित रहेंगे।
अवर निबंधक बेगूसराय ने हमारी मांगों पर बेहद गंभीरता पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने 15 दिन के अंदर फोटोस्टेट मशीन के लग जाने तथा अन्य समस्याओं के निराकरण का भी आश्वासन दिया।