Sun. Jul 20th, 2025

राजद जिला अध्यक्ष बेगूसराय मिले पीड़ित परिवार से, परिवार को दिया सांत्वना

 

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

बलिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पहाड़पुर वार्ड संख्या 5 निवासी सुशील यादव के 17 वर्षीय पुत्र ज्योतिष कुमार घर के नजदीक गड्ढे में डूब कर मौत हो गई थी। मृतक परिवार में मातम छाया हुआ है पूरे तुलसी टोला निवासी दुखी है।

इस घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय जिला राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष मोहित यादव एवं राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य विनोद यादव के नेतृत्व में ग्राम पहाड़पुर पहुंच कर दुखी परिवार से मिलकर परिवार को सांत्वना देते हुए मृत बच्चे के आत्मा शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किए।

मृतक के परिवार खेतिहर मजदूर हैं। बेगूसराय जिला राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा जिला पदाधिकारी बेगूसराय से यह मांग करती है कि मृतक परिजनों को जल्द से जल्द मुख्यमंत्री आपदा कोश एवं आपदा कोष से सहायता राशि दिया जाए।

दुखी परिवार से मिलने वाले में पिछड़ा प्रकोष्ठ राजद प्रखंड अध्यक्ष बृज नंदन ठाकुर, जिला कार्यकारिणी सदस्य सुधांशु कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष मदन रजक, जिला कोषाध्यक्ष बहादुर यादव एवं अन्य उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed