Thu. Apr 24th, 2025

कैम्प से निकलने वाले खिलाड़ी बिहार का देश दुनिया में नाम करेंगे रौशन: उपमुख्यमंत्री

कैम्प से निकलने वाले खिलाड़ी बिहार का देश दुनिया में नाम करेंगे रौशन: उपमुख्यमंत्री

समाचार संपादक – चंद्र प्रकाश राज ,

राजेन्द्र स्टेडियम का होगा जीर्णोद्धार, ग्रामीण स्तर के खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

छपरा। बिहार अंडर-19 क्रिकेट टाइम का शुभारंभ छपरा के आरएनपी स्कूल में किया गया। उद्घाटन समारोह में बिहार के उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद एवं खान एवं भूतत्व विभाग मंत्री जनक समाज ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस कैंप का आयोजन 26 अगस्त से लेकर 14 सितंबर तक होना है। जिसमें 70 खिलाड़ी संपूर्ण बिहार से शामिल हो रहे हैं। बिहार की टीम इसी कैंप से चुनी जाएगी जो बिहार अंडर-19 क्रिकेट में हिस्सा लेगी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री ने खेल विश्वविद्यालय की स्थापना राजगीर में कर दी है। उसका निर्माण कार्य चल रहा है। आने वाले दिनों में बिहार के खिलाड़ियों के लिए एक बेहतर स्थल होगा। क्रिकेट को लेकर बीसीए संवेदनशील है। लगातार लीग एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। खिलाड़ी की प्रतिभागी निखार के सामने आ रही है।

उन्होंने कहा कि इस उद्घाटन समारोह में कुछ रणजी खिलाड़ियों को सम्मानित करने का मौका मिला है। उन्होंने अपना बेहतर दिया है। इसे रणजी ट्रॉफी तक पहुंचे हैं। रणजी ट्रॉफी खेलकर बिहार का मान और सम्मान बढ़ाया है। इस कैंप में खिलाड़ियों को अपना बेहतर देना होगा। आने वाले दिनों में इस शिविर से बेहतर खिलाड़ी निकलेंगे और बिहार एवं देश के लिए खेलेंगे। आज की प्रतियोगिता प्रथम का प्रथम से है। पहले प्रतियोगिता प्रथम द्वितीय और तृतीय हुआ करती थी।

खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उपमुख्यमंत्री की ने कहा कि खिलाड़ी कभी हारते नहीं है। एक अच्छा अनुभव लेकर आप यहां से लौटेंगे। चयन की प्रक्रिया में शामिल नही होने के बाद भी अपनी प्रैक्टिस जारी रखेंगे। खेल के प्रति जो भी संभावनाएं हैं। हमारी सरकार पूरा करेगी। उप मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार छपरा आने का अवसर मिला है।

उन्होंने कहा कि नगर विकास एवं आवास विभाग भी हमारे पास है। छपरा के लोगों की बहुत सारी अपेक्षाएं हम से जुड़ी हुई हैं। राजेंद्र स्टेडियम की लागत से जीर्णोद्धार होना है। जल्द ही अपने स्तर से मैं तेजी से काम कराने का कोशिश करूंगा। वही जलजमाव की समस्या से आने वाले वर्षों में छपरा को जलजमाव से निजात दिलाने का प्रयास करूंगा।

सभा को संबोधित करते हुए खान एवं भूतत्व विभाग मंत्री जनक जनक ने कहा कि हमारी सरकार हर क्षेत्र में विकास कर रही है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रतिदिन सरकार बिहार वासियों के लिए तत्पर है। खिलाड़ियों से कहना है कि खेल को खेल भावना की तरह खेलें खेल में आप तभी सफल हो सकते हैं। जब तक आप प्रयास करते रहेंगे अभ्यास ही सफलता की कुंजी है। संपूर्ण बिहार से सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देता हूं।

आयोजन अध्यक्ष वरुण प्रकाश ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि पहली बार छपरा को सौभाग्य प्राप्त हुआ है। किस तरीके का आयोजन छपरा की धरती पर हो रहा है। आने वाले दिनों में बड़े खेलों का आयोजन छपरा में किया जाएगा। आयोजन समिति के सचिव राजेश फैशन ने कहा कि इस आयोजन की सफलता के बाद आने वाले दिनों में कई बड़े खेल के कार्यक्रम छपरा में आयोजित होंगे। संपूर्ण बिहार से आए सभी खिलाड़ियों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है।

भारतीय जनता पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यालय पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद और खान एवं भूतत्व विभाग मंत्री जनक चमार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण मुफ्त अन्य योजना के तहत खान एवं भूतत्व विभाग मंत्री के द्वारा 170 पैकेट राशन का वितरण किया गया। वहीं सामूहिक तौर पर 280 लोगों को योजना के तहत मुफ्त राशन दिया गया। सभी लाभार्थियों को बारी बारी से राशन का वितरण किया गया। बिहार सरकार के मंत्री ने कहा कि नवंबर तक मोदी सरकार प्रति व्यक्ति 5 किलो अनाज मुफ्त देने को कहा है। जिसके तहत राशन का वितरण किया जा रहा है।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, भूतत्व एवं खान मंत्री जनक चमार, उपमुख्य सचेतक तरैया विधायक जनक सिंह, छपरा विधायक डॉ सी एन गुप्ता, विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू, विनय सिंह, बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश तिवारी, सारण क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संजय सिंह, अंडर 19 के क्रिकेट आयोजन सामिति के अध्यक्ष वरुण प्रकाश, सचिव राजेश फैशन, नवीन कुमार मुन्नू, मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह चौहान, अनु सिंह, राखी गुप्ता, प्रियंका रानी, विभूति नारायण शर्मा, सुनील कुमार सिंह, चंदन शर्मा, विपिन सिंह आदि उपस्थित थे।

 

Related Post

You Missed