गढ़हरा, बेगूसराय रविशंकर झा।।
आज शुक्रवार को युवा विकास मोर्चा के बैनर तले चिर लम्बित मांगो के समर्थन में सैकड़ों युवाओं ने पूर्व मध्य रेलवे लोकोमोटिव शेड गढ़हरा बरौनी के मुख्य द्वार पर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। धरना की अध्यक्षता युवा विकास मोर्चा के संयोजक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने किया।
मौसम की स्थिति गड़बड़ होने के बावजूद रेलप्रशासन के तानाशाही रवैये के विरोध में युवाओं ने जमकर नारेबाजी किया। युवाओं को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मुहैया कराने तथा मेहनत के द्वारा निष्पादित होने वाले कार्यो को युवा श्रमिको को दिए जाने की मांगों को लेकर युवा तत्पर रहे।
युवा विकास मोर्चा के संयोजक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वरिष्ठ मंडल विधुत अभियंता के सौतेलेपन नीति के कारण वर्षों से संघर्रत युवाओं को गहरी साजिश के तहत उपेक्षा का शिकार बनाने की कोशिश की जा रही है। जबकि बिहार सरकार के विशेष सचिव गृह विभाग (विशेष शाखा), स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नवादा के सांसद चंदन सिंह व जिला प्रशासन के पहल के बावजूद 22 वर्षों की संघर्ष को उपेक्षित करने की साजिश की जा रही रही है। जिसके विरोध में य यूवा मोर्चा निर्णायक आंदोलन को लेकर विवश हैं। जिसकी सारी जबाबदेही रेलप्रशासन की होगी।
मोर्चा संयोजक श्री श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि कुछ श्रमिको को रखकर अनुचित वेतन पर काम करवाया जाता है। श्रमिको के साथ आर्थिक रूप से मनमानी कर लाखों रुपये का गबन किया जा रहा है। जिसकी सीबीआई जाँच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता, लोको मोटिव शेड द्वारा युवा आंदोलन को दूर करने की मंशा को युवा शक्ति ने चुनौती के रूप में स्वीकारा है।
शुक्रवार की शाम युवा विकास मंडल के एक पाँच सदस्यीय समिति के द्वारा अपने विभिन्न माँग के लिए वरिष्ठ मंडल विधुत अभियंता पवन नाग को एक स्मारपत्र सौंपा गया जिसके बाद एक दिवसीय धरना को समाप्त किया गया। इधर वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता पवन नाग ने बताया कि युवा मोर्चा की ओर से लगाया गया आरोप बेबुनियाद है। पूर्व में मोर्चा की तरफ से मुख्य मांग शेड उद्घाटन का कार्य पूरा हो गया। अब बाहरी स्त्रोत के माध्यम से शेड में युवाओं की भागीदारी की मांग की जा रही है। पूर्व में कोटेशन के आधार पर कार्य होता था। विभाग के द्वारा नियम में काफी बदलाव हुआ है। अब गवर्मेंट ऑफ ई मार्केटिंग एवं आईआरईपीएस के माध्यम से बहाली कार्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि मोर्चा की मांगों को रेल के वरिष्ठ अधिकारी तक भेज दिया जाएगा।
मौके पर जदयू तेघरा प्रखंड देवकुमार, लोजपा के तेघरा प्रखंड अध्यक्ष ब्रहमदेव पासवान, भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार, मंत्री मुकेश कुमार, राजद नेता अशोक कुमार सिंह, ,अमन कुमार बादल, प्रहलाद पासवान, अरविंद कुमार, मो सलाउद्दीन, इन्द्रदेव रजक, मनीष राज, विक्की कुमार, मो रियाज ,विनोद कुमार, धीरज कुमार, मो अकरम ,अशोक कुमार ,देवेन्द्र कुमार, मदन कुमार, सुजीत कुमार, सत्यजीत कुमार, विजय कुमार ,निरंजन कुमार , दिवाकर कुमार, मो अबु, मो रियाज आदि मौजूद थे।