Thu. Apr 24th, 2025

कमल ज्योति दीप कार्यक्रम के तहत जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में लिया गया संकल्प… 

बेगूसराय ::–

कमल ज्योति दीप कार्यक्रम के तहत जिलाध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में लिया गया संकल्प…
 भाजपा जिला कार्यालय में कमल ज्योति दीप कार्यक्रम के तहत जिलाध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। जिसमें पार्टी के आगामी कई कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गयी।
जिसमे मुख्य रूप से—
@ 24 फरवरी को प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम को सभी शक्ति केंद्र स्तर पर कार्यकर्ताओं को सुनना,
 @ 26 फरवरी मंगलवार को कमल दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम शक्ति केंद्र में प्रमुख देवस्थान या शहीद स्थल पर संध्या 6: 00 बजे एकत्रित होकर प्रारंभ कर अपने अपने आवास पर एवं लाभुकों के घर पर जलाना,
 @ 28 फरवरी को प्रधानमंत्री जी के मन की बात,
 @ 2 मार्च को विधानसभा स्तर पर मोटरसायकिल जुलूस,
@ 3 मार्च को पटना में  राजग गठबंधन द्वारा आहूत संकल्प रैली में अधिक से अधिक जनभागीदारी आदि पर विचार विमर्श किया गया।
इस मौके पर भाजपा नेता व पूर्व मुखिया संजीव सिंह को कमल दिप कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने विगत 17 फरवरी के रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया साथ ही आगामी रैली में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की।
 प्रदेश मंत्री रामलखन सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है और कार्यकर्ताओं के बदौलत ही आज भाजपा इतनी बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है।
राष्ट्रीय मंत्री रजनीश सिंह ने आगमी 3 मार्च को आहूत संकल्प रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।  पूर्व विद्यायक सुरेंद्र मेहता ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान सरवोपरि है, पार्टी की संम्पति कार्यकर्ताओं के बदौलत ही कोई नेता का वजूद है, इसलिए कार्यकर्ताओ के सम्मान को ठेस ना पहुँचे इसकी भर शक प्रयास की जानी चाहिए।
 कमल दिप ज्योति कार्यक्रम के प्रभारी संजीव सिंह ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो दायित्व मुझे इस कार्यक्रम के निमित दिया है उसका सफलतापूर्वक निर्वहन किया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व विद्यायक श्री कृष्णा सिंह, रामनंद राम, पूर्व प्रत्यासी सर्वेश सिंह, लोकसभा प्रभारी रामसागर सिंह, अमर कुमार, जिला उपाध्यक्ष बलराम सिंह, जिला महामंत्री राजेश अम्बस्ट, जिला मंत्री कुंदन भारती, रौनक कुमार, मीडिया प्रभारी शुभम कुमार, मनोज वत्स, रूपेश मणि सिंह, सुमित सनी, बिनु सिन्हा, आलोक बंटी, राजेश सोनी सहित अन्य मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed