Sun. Jul 20th, 2025

बेगूसराय में 5 बच्चे की डूबकर मौत

 

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।

बेगूसराय में गहरे गड्ढे में स्नान करने गए 5 बच्चे डूब गए। जिसमें 4 बच्चों की मौत मौके पर ही हो गई जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना बखरी थाना क्षेत्र के रामपुर इटवा चौड़ की है। सोमवार दोपहर पांचों बच्चे स्नान करने गड्ढे में गए थे। इसी दौरान बच्चे गहराई में चले गए। पानी में डूब रहे बच्चों ने जब मदद के लिए शोर मचाया लेकिन जब तक लोग वहां पहुंचे बच्चे डूब चुके थे। स्थानीय लोगों ने तैराकों की मदद से सभी बच्चे को गड्ढे से बाहर निकाला। जिसमें 1 बच्चे की सांस चल रही थी। आनन-फानन में उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

डूब कर मरने वाले बच्चे 8 से 12 साल के थे। बच्चों की मौत की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। गड्ढे के पास लोगों की भीड़ जुट गई।
मृतक की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के घाघरा गांव निवासी अनुकूल पासवान के पुत्र 10 वर्षीय अनुज कुमार, लूटन साह के पुत्र 12 वर्षीय रजनीश कुमार, इंद्रदेव महतो के पुत्र 9 वर्षीय अभिषेक कुमार, बिंदेश्वरी ठाकुर के पुत्र 8 वर्षीय चैंपियन कुमार और शिव जी ठाकुर के पुत्र 8 वर्षीय संतोष कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी बच्चों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया।
घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अभिषेक अपनी साइकिल से अन्य चार दोस्तों के साथ सोमवार दोपहर घर से बाहर खेलने के लिए निकला था। इसी दौरान गड्ढे में पानी देख बच्चों ने अपने अपने कपड़े उतार साइकिल पर रख दी पांचों नहाने के लिए गड्ढे में उतर गए। इसी दौरान गहराई में जाने के कारण डूबने लगे तब उनलोगों ने शोर मचाने के बाद लोगों ने साइकिल पर रखे कपड़े को देखकर बच्चों के डूबने का अनुमान लगाया। इसके बाद जब तैराक गड्ढे में कूदकर बच्चों को बाहर निकालते तब तक काफी देर हो चुकी थी। 4 बच्चों ने दम तोड़ दिया। वहीं एक बच्चे की जान इलाज के दौरान चली गई।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed