Sun. Jul 20th, 2025

2 दिन से लापता 13 वर्षीय छात्रा की लाश बरामद

बरौनी, बेगूसराय।

आज रविवार को गढहारा याड परिसर में लगभग 13 वर्षीय एक युवती की विक्षिप्त अवस्था में लाश पाई गई। जो कील गढहारा से दो दिन पूर्व लापता बच्ची की लाश बताई जाती है। जिसकी लिखित सूचना 17 अप्रैल को सहायक थाना गड़हारा में पीड़ित पिता ने दी थी।


खबरों के अनुसार शुकवार की शाम से गायब छात्रा की शव रविवार को किउल गाँव मुसहरी चौक स्थित गढ़हरा यार्ड में मिली। बताया जाता है कि किउल गाँव निवासी ललन साह की बड़ी पुत्री 13 वर्षीय सपना कुमारी अपने एक बहन की शादी के मटकोर में शुक्रवार की शाम अपने घर से निकली। उसी क्रम में रास्ते से गायब हो गयी। इसी बीच परिजन के द्वारा खोजबीन शुरू कर दी गयी लेकिन सपना कहीं नही मिली। इसके बाद छात्रा की सही-सलामत वापसी के लिए गढ़हरा थाना से गुहार लगाया गया।
फिर रविवार की सुबह अचानक गढ़हरा यार्ड में शव मिलने से कोहराम मच गया।

परिजन ने बताया कि पहले दुष्कर्म किया गया उसके बाद पत्थर से कुचलकर व तेजाब छित कर हत्या कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर दल-बल के साथ गढ़हरा थाना, एफसीआई थाना एवं बरौनी थाना पहुँची। परिजन ने शव को सिमरिया-गढ़हरा लिंक पथ पर रखकर रास्ते को घंटो जाम किया। उसके बाद कातिल को जल्द से जल्द पकड़ने का लिखित आश्वाशन परिजन को देते हुए शव को वहाँ से पोस्मार्टम के लिए बेगुसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया। इस घटना से पूरे गाँव मातम में है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed