बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।
अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद बेगूसराय के जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार पासवान की अध्यक्षता में परिषद के जिलाकार्यालय-भवानी भवन बड़ी पोखर पोखरिया में भारतीय संविधान निर्माता और विश्वरत्न डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर साहब की 130 वां जयंती धूमधाम से मनायी गई।
उनके चित्र पर दीप और अगरबत्तियां दीखा कर पूजा की गई। उपस्थित लोगों ने उन्हें विश्व का महामानव और दलितों का मशीहा के रूप में शत शत, नमन किया।
समारोह को संबोधित करते हुए श्री पासवान ने कहा कि आज भारतीय संविधान और देश को फासिस्टों से खतरा है। हमें जागरूक हो कर इसका डटकर सामना करना होगा।