Mon. Jul 21st, 2025

बरौनी रिफ़ाइनरी के सहयोग से बेगूसराय में बनेगा पहला बर्न वार्ड

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।

इंडियनऑयल की बरौनी रिफ़ाइनरी ने अपने कॉर्पोरेट पर्यावरण दायित्व के तहत सदर अस्पताल, बेगूसराय में सभी उपकरणों से लैस छः बेड के बर्न वार्ड का निर्माण करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय, बिहार सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।
माननीय स्वास्थ्य मंत्री, बिहार सरकार, श्री मंगल पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति तथा बरौनी रिफ़ाइनरी की कार्यपालक निदेशक एवं रिफ़ाइनरी प्रमुख, सुश्री शुक्ला मिस्त्री के नेतृत्व में शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय में समझौता ज्ञापन पर निदेशक प्रमुख, स्वास्थ्य सेवाएं, डॉ नवीन चन्द्र प्रसाद एवं श्री तरुण कुमार बिसई, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन), बरौनी रिफ़ाइनरी ने हस्ताक्षर किए।
इस अवसर पर माननीय स्वास्थ्य मंत्री, श्री पाण्डेय ने बरौनी रिफ़ाइनरी के इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की और कहा कि, “यह बर्न वार्ड बेगूसराय ही नहीं आस-पास के ज़िले के निवासियों के लिए एक बेहतरीन सौगात होगा। इससे बेगूसराय में स्वास्थ्य सुविधाओं को नया आयाम मिलेगा।“
कार्यपालक निदेशक एवं रिफ़ाइनरी प्रमुख, सुश्री शुक्ला मिस्त्री ने सहयोग के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय और बिहार सरकार का आभार प्रकट किया तथा बर्न वार्ड के समय से निर्माण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रधान सचिव, स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार, श्री प्रत्यय अमृत भी उपस्थित थे।
इस बर्न वार्ड की स्थापना सदर अस्पताल, बेगूसराय में की जाएगी। जिस पर बरौनी रिफ़ाइनरी द्वारा 3.87 करोड़ रुपये खर्च किए जाएगे। इस बर्न वार्ड की निर्माण में कुल 18 महीने का समय लगेगा। जिसके उपरांत इसे बिहार सरकार को सौप दिया जाएगा। बेगूसराय का यह पहला बर्न वार्ड होगा। जिससे यहाँ के निवासियों को आकस्मिक सेवाओं के लिए ज़िले के बाहर नहीं जाना होगा।
इंडियनऑयल की बरौनी रिफ़ाइनरी अपने नीतिपरक मूल्य, संरक्षण, को चरितार्थ करते हुए बेगूसराय के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed