Mon. Jul 21st, 2025

आम गरीबों की आवाज थे बिनोद कुमार सिंह — संजय गौतम

बेगूसराय ::–

विजय कुमार सिंह ::–

18 मार्च 2021, गुरुवार

नागरिक कल्याण संस्थान के राष्टी्य अध्यक्ष की आकस्मिक निधन शनिवार को हृदयगति रुकने से बरौनी स्थित अपने आवास पर हो गई। वे साठ साल की उम्र में ही दुनिया को त्याग दिए। एक शिक्षक की भूमिका निभाते हुए वो जरुरतमंद गरीबों की आवाज के रुप में कार्य, समाज के अदंर करते रहते थे। इनकी मृत्यृ से तेधडा़ प्रखण्ड में शोक की लहर छा गई।
नागरिक कल्याण संस्थान के अध्यक्ष के रुप में संस्थान हजारों गरीबों निस्हायों के लिए कार्य करते आ रही थी। कोरोना काल में संस्थान इनके नेतृत्व में कई साहसी पुर्ण कार्य मनुष्य की सेवा से लेकर जीव जन्तु तक का किया गया। उक्त बातें नागरिक कल्याण संस्थान बेगूसराय स्थित कार्यालय में श्रांदा्जंलि सभा को संबोधित करते हुए संस्थान के सचिव संजय गौतम ने कहा।


इस मौके पर कोषाध्यक्ष विश्वजीत सिहं ने कहा कि शिक्षक का व्यवहार किया होना चाहिऐ ये उनसे मिलने के बाद उनके व्यवहार से अहसास होता था।
मीना सुरेश फाउन्डेशन के अनुराधा कुमारी ने कहा कि उनकी प्ररेणा से हमलोग सामाजिक कार्य को और आगे बढा़ऐगें एंव सभी सामाजिक संगठन उनकी मृत्यृ से मर्माहत है। उनके हर उस कार्य को हमलोग सफल करेगें जो उनकी सोच थी।
मौके पर काॅंलेज महासचिव बादल कुमार ने कहा कि वो एक अच्छे इंसान के रुप में कुशल नेत्त्वकर्ता थे।
कार्यक्रम में राहुल कुमार, सुनिल कुमार दास, शिव कुमार, सौरभ कुमार, ब्यूटी कुमारी, अजंली कुमारी, सहित दर्जनों सामाजिक संगठन सर्वसेवा के चंद्रप्रकाश प्रोद्वार, विवेक विकंलाग सह जन उत्थान संस्थान के मनोज कुमार, ब्लूकोर्स सोसाइटी के प्रमोद झा आदि कार्यकर्ताओं ने नमन किया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed