Sun. Jul 20th, 2025

बेगूसराय :: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस।

बेगूसराय ::–

अविनाश कुमार ::–

08 मार्च 2021, सोमवार

08 मार्च के दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। प्रकाश जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ दुनही ,बेगूसराय के बैनर तले, सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण महिलाओं ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उपस्थित हो कार्यक्रम को सफल बनाया ।संपूर्ण इलाके में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के ऊपर होने वाली इस तरह का कार्यक्रम की वजह से चर्चा विषय बना रहा।

इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वयं महिलाओं ने खासकर ग्रामीण महिलाओं ने अपने ही अंदाज में मनाया, लोकगीत गाकर लोगों का दिल बाग बाग कर दिया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजन पर सामाजिक प्रबंधक जीविका बेगूसराय, राजेश कुमार ने विस्तृत चर्चा करते हुए कहा, आज महिलाओं को हर वर्ग में, हर क्षेत्र में, आगे आना चाहिए।उन्हें अपना जीवन खुल कर जीना चाहिए। शिक्षा के बल पर, उत्तम स्वास्थ्य बल पर, आज समाज में महिलाएं किसी से भी किसी प्रकार से कम नहीं है।
मंझौल अनुमंडल क्षेत्र के प्रसिद्ध महिला चिकित्सक व समाजसेवी डॉ मधु श्वेता ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपनी ओर से यहां उपस्थित तमाम महिलाओं एवं उपस्थित व्यक्तियों को शुभकामनाएं देती हूं।


इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूनम देवी, मौसम कुमारी,चांदनी कुमारी सामाजिक कार्यकर्ता संजय कुमार के साथ समूह की अध्यक्षता सरिता देवी सचिव निर्मल देवी, कोषाध्यक्ष बतौरनी देवी, एरिया कोऑर्डिनेटर मृदुकांत ईश्वर,मनोरंजन कुमार, किशन कुमार, दीपक कुमार, पूजा कुमारी, सुरबाला, आरती देवी, चांदनी देवी, बबीता देवी, इंदिरा देवी, नीलम देवी आदि उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed