Fri. Mar 27th, 2026

महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के 90वीं शहादत दिवस पर किए गए याद

बेगूसराय ::–

विजय कुमार सिंह ::–

27 फरवरी 2021, शनिवार

शहीद स्थल बेगूसराय में शहीद क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की 90वीं शहादत दिवस, शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति की ओर से मनाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की। अपने संबोधन में शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का जन्म उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में हुआ था। वे 1925 के काकोरी कांड में विशेष रूप से भाग लिए थे। वे इलाहाबाद के ऑल फ्रेंड पार्क में पुलिस से लड़ते-लड़ते अपने ही गोली से खुद को मारकर भारत माता की गोद में सदा के लिए चले गए।

इस अवसर पर इतिहासकार डॉक्टर चंद शेखर चौरसिया ने कहा कि लाहौर षड्यंत्र केस, दिल्ली षड्यंत्र केस और सांडर्स की हत्या तथा लाहौर कि सेंट्रल असेंबली बम कांड में चंद्रशेखर आजाद की अहम भूमिका रही।
इस अवसर पर शिक्षक नेता माध्यमिक सुभाष चंद्र सिंह, मोहम्मद जसीम, राजेंद्र महतो, रामानंद सिंह, मंटू सदा, प्रदीप कुमार साहू, डॉक्टर कृष्ण देव पासवान, अनाया कुमारी अनेकों ने क्रांतिकारीचंद्रशेखर आजाद को शत-शत नमन की।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed