बेगूसराय ::–
विजय कुमार सिंह ::–
17 फरवरी 2021, बुधवार
जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथी बुधवार को युवा जदयू जिला कार्यालय मे मनायी गयी। कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर जी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण करते हुए पुष्प अर्पित कर नम आंखो से श्रद्धांजली दी।
वहां मौजूद गौरव सिंह राणा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी एक ऐसे समाजवादी नेता के रूप में जाने जाते हैं, जिनकी कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं था। उनकी सादगी और ईमानदारी का लोहा राजनीतिक विरोधी भी मानते थे। उनका जीवन खुली किताब थी, जिसे कोई भी पढ़ सकता था। बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों को जमीन पर उतारने के लिए हमेशा से प्रयत्नशील हैं। हमसभी जनता दल यूनाईटेड के साथी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर, लोकनायक जय प्रकाश नारायण, राममनोहर लोहिया, जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों से प्रेरित होकर काम कर रहे हैं।
https://youtu.be/U-NS6yAd_s4
अनिल पटेल जी ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उनकी सादगी, अप्रतिम थी और उन्होंने हमेशा वंचित तबके का भला किया और वो भी बिना किसी भेदभाव के।
इस मौके पर पर सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल पटेल जी, गौरव सिंह राणा, नीरज कुमार, मो राजा, राकेश कुमार, ओमदेव कुमार, अमित कुमार, अमन कुमार, रूपेश कुमार, सौरव कुमार, राहुल कुमार, कुशल कुणाल मौजूद थे।
https://youtu.be/U-NS6yAd_s4