बेगूसराय ::–
विजय कुमार सिंह ::–
12 फरवरी 2021, गुरुवार
पटलीपुत्रा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा खेल सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार को किया गया।जिसमे राष्ट्रीय स्तर के जिले से चार ताइक्वांडो पदक विजेता खिलाडियों को “बिहार खेल सम्मान” से सम्मानित किया गया।
इस सम्मान समारोह में कला, संस्कृति एवं युवा के खेल मंत्री आलोक रंजन, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय आदि ने खिलाड़ियों प्रशस्तिपत्र, प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किए।
संघ के सचिव सह प्रशिक्षक नंदु कुमार ने बताया कि सम्मानित ताइक्वांडो खिलाड़ी में श्रेया रानी को असम (गोवाहटी) में आयोजित 65वी राष्ट्रीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता अंडर 19 में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र तथा 50000(पचास हजार) की राशि से सम्मानित किया गया, रानी परवीन को असम (गोवाहटी) में आयोजित 65वी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता अंडर 19 में कांस्य पदक प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह व 25000(पच्चीस हजार) की राशि से सम्मानित किया गया,
रागनी कुमारी को मध्य प्रदेश में आयोजित 65वी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता अंडर 17 में कांस्य पदक प्राप्त करने पर प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र व 20000(बीस हजार ) की राशि से सम्मानित किया गया तथा अंजलि कुमारी को अलवर राजस्थान में आयोजित 65वी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता अंडर 14 में कांस्य पदक प्राप्त करने पर प्रतीक चिन्ह प्रशस्ति पत्र व 15000(पंद्रह हजार) की राशि से सम्मानित किया गया।
इस सम्मान पर बीटीएमयू के अतिरिक्त महासचिव संजीव कुमार, बीटीएमयू के उपमहासचिव रजनीश रंजन , एटक राज्य उपाध्यक्ष ललन कुमार , संघठन मंत्री भोगेन्द्र कुमार कमल , कल्याण केंद्र के सचिव फूलेना रजक, मीडिया प्रभारी वागीश आनंद, जिला खेल सयोंजक विश्वजीत कुमार,नगर खेल शिक्षक रणधीर कुमार, बरौनी क्लब अध्यक्ष संजय सिंह,साइमन मूर्मू , उदय भास्कर सहाय ,जिला कोच मणिकान्त , प्रशिक्षक अनिल कुमार तांती , मोहम्मद फुरकान ,मनोज कुमार स्वर्णकार, महेन्द्र कुमार , श्याम कुमार राज , शिव कुमार,रुपेश कुमार,नीरज कुमार आदि ने शुभकामनाएँ प्रेषित की है।