Sat. Jul 19th, 2025

श्रीराम मंदिर निर्माण निधि संग्रह में नगर से 12 लाख से अधिक की राशि जमा

बेगूसराय ::–

विजय कुमार सिंह ::–

11 फरवरी 2021, गुरुवार

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान बेगूसराय शहरी क्षेत्र में निरंतर गति के साथ आगे बढ़ते हुए अपने उद्देश्यों को पूरा करने की ओर अग्रसर है। शहर के 7 उपनगरों में रामभक्तों के 70 टोलियों के द्वारा विभिन्न मोहल्लों में घर-घर निधि संग्रह का अभियान जारी है, जिसके द्वारा अब तक लगभग 12 लाख से अधिक के संग्रहित निधि का समर्पण “श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तीर्थ क्षेत्र” के खाते में किया जा चुका है।
रतनपुर ग्राम में मंदिर निर्माण अभियान के कार्य में लगे हुए क्रीड़ा भारती, बेगूसराय के जिला मंत्री रणधीर कुमार ने बताया कि रतनपुर से अब तक 1 लाख 33 हजार 893 रुपये के निधि का संग्रह कर ट्रस्ट के खाते में जमा कराया गया है। इस अभियान को संचालित करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिन्होंने रामभक्त हनुमान की भांति कार्य किये हैं।


रतनपुर टोली के प्रमुख भाजपा के नगर अध्यक्ष रूपेश गौतम ने कहा कि राम का काज उनके आदेश से ही संचालित होता है। वे जग के पालनहार हैं। उनके मंदिर निर्माण कार्य मे लगनेवाले अपने आप को कृतघ्न समझें। अयोध्या में प्रभु श्रीराम का मंदिर अलौकिक एवं दिव्य होगा जो समस्त विश्व को विश्वबंधुत्व का संदेश देने का कार्य करेगा।।
पूर्व नगर पार्षद ऋतुराज गौतम ने कहा कि अगले 2 दिनों में रतनपुर वार्ड 21 में अभियान पूरा हो जाएगा। तत्पश्चात रतनपुर वार्ड 20 एवं बिष्णुपुर चतुर्भुज ग्राम में अभियान संचालित की जाएगी। इस क्षेत्र में स्थित श्रद्धालुओं से घर-घर संपर्क कर 3 लाख निधि संग्रह का लक्ष्य रखा गया है।
इस अभियान के साथ भाजपा युवा नगर अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, रामभक्त पवन सिंह, अमित कुमार, शैलेश कुमार, विकाश कुमार का सहयोग मिल रहा है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed