Sat. Jul 19th, 2025

जनता दल यूनाइटेड बेगूसराय महानगर ने जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती मनायी

बेगूसराय ::–

विजय कुमार सिंह ::–

24 जनवरी 2021, रविवार

जनता दल यूनाइटेड बेगूसराय महानगर ने जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 97वी जयंती बड़े ही धूम धाम से वार्ड नं 42 के नव ज्योति पुस्तकालय में मनाई गई।

जदयू जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार जैन ने कहा कि उपेक्षितों के रहनुमा, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ, कर्पूरी ठाकुर जी जातिवाद, धर्मवाद, क्षेत्रवाद से बच कर जन जन के लिए काम करते थे। इसलिए इन्हे हम जननायक के नाम से सम्मानित करते हैं।

सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अवनीश कुमार वर्मा ने कहा, आज हमें इनके पद चिन्हों पर चल कर चित्र नहीं चरित्र की पूजा करनी चाहिए।

मौके पर मीडिया सेल महानगर अध्यक्ष राजकमल शर्मा, बाघा सेक्टर अध्यक्ष फुलेना महतो, कृष्ण नगर सेक्टर अध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा, रतनपुर सेक्टर अध्यक्ष मनीष शर्मा, पोखरिया सेक्टर अध्यक्ष अजय पासवान, विष्णुपुर सेक्टर अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल, विष्णुपुर सेक्टर सचिव पप्पू शर्मा, वार्ड 42 अध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा, सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव अवनीश कुमार वर्मा, समाज सुधार सुरक्षा वाहिनी जिलाध्यक्ष कुमारी बिमला, पूर्व शिक्षक सोनेलाल शर्मा, अर्चना कुमारी, नागरमल शर्मा, विनीत भारद्वाज, राहुल कुमार, नीतीश कुमार, विवेक चौधरी, दीपक कुमार, अहिल्या देवी, जानकी देवी, सुनीता देवी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed