समस्तीपुर ::–
गोपाल प्रसाद ::–
11 जनवरी 2021, सोमवार
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आगामी Covid-19 टीकाकरण की कार्रवाई से संबंधित बैठक की गई।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निम्नांकित निर्देश दिया गया:
1. कुल 11 केंद्रों पर वैक्सीनेशन का कार्य किया जाना है।
2. सुचारू व्यवस्था हेतु प्रत्येक केंद्र पर 5 कर्मियों को प्रतिनियुक्ति किया जाएगा।
इसमें टीका कर्मी के रूप में एएनएम रहेंगी और सहयोग कर्मी के रूप में उत्प्रेरक होंगे।
3. सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाना है, जिले में कुल 18000 स्वास्थ्य कर्मी है।
4. जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि कोविड-19 वैक्सीनेशन के सुचारू रूप से चलाने हेतु कुल 10 कोषांगो का निर्माण कराना है, जो कि निम्नलिखित है:
i. प्रशिक्षण कोषांग
ii. Cold chain टीका कोषांग
iii. Vaccine stock कोषांग
iv. विधि व्यवस्था कोषांग
v. Covid19 पोर्टल कोषांग
vi. सत्र स्थल प्रबंधन कोषांग
vii. Biomedical waste कोषांग
viii. नियंत्रण कक्ष कोषांग
ix. AEFI प्रबंधन कोषांग
x. जन सम्पर्क कोषांग
जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि 15 तारीख को सभी 11 स्थलों पर ट्राई रन किया जाएगा।
साथ ही साथ सभी ब्लॉक में भी कंट्रोल रूम चलाने का आदेश दिया गया।
सिविल सर्जन को टीम का गठन और प्रशिक्षण का कार्य करने का निर्देश दिया गया।
स्वास्थ्य कर्मी को टीका लगने के बाद सेकंड फेज में स्कूली विद्यार्थियों का टीकाकरण किया जाएगा।
बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त समस्तीपुर, अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, सिविल सर्जन, प्रतिरक्षण पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।