बेगूसराय ::–
विजय कुमार सिंह ::–
01 जनवरी 2021, शुक्रवार
बेगूसराय में नए साल के साथ ही अपराधियों का आतंक शुरू हो गया है। अपराधियों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े एक छात्र को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।
घटना टाउन थाना क्षेत्र के विष्णुपुर के चांदनी चौक की है। घायल छात्र की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 39 निवासी अरुण कुमार मिश्रा के 16 वर्षीय पुत्र हर्ष कुमार के रूप में की गई है।
खबरों के अनुसार हर्ष कुमार अपने साथी के साथ रोड से जा रहा था। उसी दौरान कुछ अपराधी आपस में लड़ रहे थे। दोनों अपराधियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। इसी से नाराज अपराधियों ने दूसरे अपराधी पर गोली चला दी। रास्ते से जा रहे हर्ष कुमार को गोली लग गई। गोली लगने से हर्ष कुमार वहीं पर बेहोश होकर गिर गया। वही गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने वहां दौड़ा तो दोनों अपराधी वहां से फरार हो गए।
घायल हर्ष को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां स्थिति नाजुक बनी हुई है। फिलहाल टाउन थाने की पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।