बेगूसराय ::–
विजय कुमार सिंह ::–
01 जनवरी 2021, शुक्रवार
बेगूसराय। बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा ने अपने एक दिवसीय दौरे पर बेगूसराय आए एवं विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक कुंदन कुमार एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह उनके साथ मौजूद रहे। शहर के शनिचरा स्थान क्षेत्र में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का हिस्सा बनकर उन्होंने मौजूद श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आम जनमानस का अध्यात्म के प्रति जुड़ाव उनके उत्तम चरित्र के निर्माण में सहायक होता है एवं उत्तम चरित्र का निर्माण होता है। राष्ट्र निर्माण में आम जनमानस को समर्पित करता है। बेगूसराय की धरती अनादिकाल से साहित्य एवं सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का काम करती आई है और जिस भूखंड पर साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का काम होता है वहां का जन जन राष्ट्र निर्माण के प्रति संकल्पित भाव से जुटा होता है।
इस मौके पर पूर्व विधायक श्रीकृष्ण सिंह, जिला उपाध्यक्ष कुंदन भारती, बलराम सिंह, अनिल प्रसाद सिंह, जिला महामंत्री कृष्ण मोहन पप्पु, जिला मंत्री अमरेश कुमार, जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी, जिला कोषाध्यक्ष रामकल्याण सिंह एवं अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।