Mon. Feb 9th, 2026

सशक्त स्थायी समिति की बैठक संपन्न 

बेगूसराय ::–

विजय कुमार सिंह ::–
बेगूसराय नगर निगम में सोमवार को महापौर उपेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में अनुकम्पा पर नियुक्ति, डोर-टू-डोर पृथक्कीकृत कचड़ा उठाव हेतु विभिन्न प्रकार के उपकरण एवं उपस्कर क्रय, लोहे के स्क्रैप डस्टबीन के निपटाव, आगामी गणतंत्र दिवस 2021 समारोह की तैयारी तथा बजट 2021-22 पर चर्चा की गयी। बैठक में अनुकम्पा पर नियुक्ति हेतु नगर विकास एवं आवास विभाग से पुनः स्पष्ट दिशा निर्देष की मांग करने का निर्णय लिया गया। डोर-टू-डोर पृथक्कीकृत कचड़ा उठाव हेतु हाउसहोल्ड डस्टबीन, मिनी ट्रक, स्वैल टैंक आदि सहित आवश्यकता अनुसार  अन्य उपकरण एवं उपस्कर क्रय की स्वीकृति दी गयी। पूर्व वर्षों की भांति आगामी गणतंत्र दिवस 2021 समारोह की तैयारी करने का निर्णय लिया गया तथा उक्त दिवस पर सफाईकर्मी, कार्यालय कर्मी सहित विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही लोहे के स्क्रैप, डस्टबीन के निपटाव की स्वीकृति तथा बजट 2021-22 तैयारी के पूर्व आमलोगों के सुझाव हेतु संवाद कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा मुफसिल थाना चैक से पानी टंकी बाघा को जोड़ने वाली सड़क, सुहृदनगर रोड का नामाकरण डा0 श्रीकृष्ण सिंह ज्ञान मार्ग करने की स्वीकृति प्रदान की गयी।
बैठक में उप महापौर राजीव रंजन, नगर आयुक्त अब्दुल हमीद, माननीय सदस्य पूनम देवी, बबीता देवी, मेहरून निषा, रिंकी देवी, राजेश कुमार, वीरचंद राय, सुनील सिंह, उप नगर आयुक्त हेमन्त कुमार, नगर प्रबंधक पाण्डेय, अरविन्द अनुरूप सहित अन्य मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed