Sat. Jul 19th, 2025

दुःखद :: AISF के जिलाध्यक्ष सजग सिंह की सड़क दुघर्टना में मृत्यु

बेगूसराय ::–

बेगूसराय में सड़क हादसा में छात्र नेता की दर्दनाक मृत्यु हो गयी है। गुरुवार की शाम सड़क हादसा में एआईएसएफ के जिलाध्यक्ष सजग सिंह की दुःखद मृत्यु हो गई। जिससे पूरे बेगूसराय में शोक की लहर छा गयी। मिली जानकारी के अनुसार बेगूसराय के बथौली में हुए हादसे में सजग सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। घायल अवस्था में तत्काल इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण पटना रेफर कर दिया गया था। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। युवा छात्र नेता की असमय मृत्यु से सभी दलों में शोक के बादल छा गए। लोकप्रिय और स्वच्छ छवि के युवा नेता की मृत्यु से सभी सन्न रह गए।

वे छात्र राजनीति से जुड़े होने के कारण जिले भर के छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय छात्र नेता थे। उनकी दुःखद मृत्यु की बात सुनकर सभी लोग स्तब्ध हैं।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed