चेरियाबरियारपुर ::–
पोषण माह के अवसर पर प्रखंड के सभी आँगनवाड़ी केंद्रों पर आज अन्नप्राशन दिवस मनाया गया। जिसमें 6 माह पूरे कर चुके बच्चों को अन्नप्राशन करवाया गया।
जिसमें केंद्र संख्या 51डोमहा खंजापुर का निरीक्षण पिरामल स्वास्थ्य के बिटीओ दीपक मिश्रा एवं महिला पर्यवेक्षिका पद्मावती किरण के द्वारा किया गया। जिसमे उन्होंने ने बताया कि सभी 6 माह पूरे कर चुके सभी बच्चों को पहली बार ऊपरी आहार अर्थात अन्न ग्रहण करवाई जाती है इस अवसर पर सेविका किरण कुमारी द्वारा क्षेत्र के सभी 6 माह पूरे कर लिए बच्चों को अन्नप्राशन करवाया गया। वहीं उन्होंने 6 माह से 2 साल तक के बच्चों को मां का दूध के साथ साथ ऊपरी आहार दिए जाने की सलाह दी एवं उसके महत्व को विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि इससे बच्चों में होने वाली कुपोषण जैसे उम्र के अनुसार वजन नहीं होना, नाटापन, कमजोर, दुबलापन आदि से बच्चों को बचाया जा सकता है। 6 माह से 9 माह के शिशु को दिन भर में 200 ग्राम सुपाच्य मसला हुआ खाना, 9 से 12 माह में 300 ग्राम मसला हुआ ठोस खाना तथा 12 से 24 माह में 500 ग्राम तक खाना खिलाना चाहिए. इसके अलावा अभिभावकों को बच्चों के दैनिक आहार में हरी पत्तीदार सब्जी और पीले नारंगी फल को शामिल करने की जानकारी दी गई. साथ ही सेविका केे द्वारा उपस्थित महिलाओं को परिवार नियोजन संबंधी जानकारियां देतेे हुए छोटा परिवार सुखी परिवार विषय पर चर्चा किया गया. वहीं सेविका के द्वारा लाभार्थियों को साफ सफाई, स्वछता, ऊपरी आहार, हाथ धोने के सभी छ: चरणों को भी विस्तार से डेमो करके बताया गया तथा सरकार द्वारा विभिन्न लाभकारी योजना जो गर्भवती महिलाओं महिलओं के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना, कन्या सुरक्षा योजना के अलावा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी,साथ ही 23 से 26 दिसम्बर तक चलने वाले विटामिन ए अनुपूरक दिये जाने की जानकारी भी दी,
साथ उपस्थित लाभार्थी को पोषण वाटिका लगाने को प्रेरित किया।इस मौके पर बबिता देवी, प्रीति देवी, प्रिया देवी, आरती कुमारी, मधु कुमारी आदि उपस्थित थी।

