बेगूसराय ::–
विजय कुमार सिंह ::–
17 दिसम्बर 2020, गुरुवार
बेगूसराय निगम क्षेत्र में चल रहे नमामि गंगे के तहद तोशिबा कम्पनी के द्वारा सभी कार्यों की समीक्षा करने एवं जल्द से जल्द कार्य पूरा करने की बात नगर निगम के मेयर उपेंद्र प्रसाद सिंह ने कही। साथ ही उन्होंने कहा कि नगर निगम हमेशा निगम के विकास करने में सबका सहयोग करते आयी है। बेहतर कार्य करने वाली कंपनी का हमेशा सहयोग करेंगे। महापौर ने कहा इसबात का हमेशा ख्याल रहे कि किसी भी सड़क को तोड़ने से पहले उसे कंप्लीट कर ही दूसरे सड़कों पर कार्य शुरू करें। वहीं कंपनी के एम.डी नरेश भाई केवडिया ने कहा निगम क्षेत्र में कोई ऐसा कार्य नहीं किया जाएगा। जिससे आम जनों को परेशानी का सामना करना पड़े। तोशिबा कंपनी के DGM अनवार खान ने कहा अबतक इतनी जगह महापौर से मिला हूँ अनुभव में आप बहुत आगे हैं। आपसे मिलकर बहुत खुशी मिली। कंपनी के अधिकारी एम.डी, DGM, प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर, प्रोजेक्ट मैनेजर ने महापौर से मिलकर निगम क्षेत्र में बेहतर कार्य करवाने का आश्वासन दिया।

