Fri. Mar 27th, 2026

जिलाधिकारी ने पैक्स गोदाम का किया निरीक्षण

भगवानपुर (बेगूसराय )
जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने गुरुवार को धान खरीद का  विभिन्न पैक्सों में पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने नरहरिपुर पैक्स, व्यापार मंडल व मेहदौली पैक्स के गोदाम का निरीक्षण किया। उन्होंने पैक्सों द्वारा किए गए खरीद का भौतिक सत्यापन भी किया। उन्होंने धान क्रय में तेजी लाने का निर्देश दिया। हर हाल में 15 जनवरी तक निर्धारित लक्ष्य की खरीद सुनुसचित करने को कहा। इसके पूर्व डीएम प्रखंड मुख्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने फॉर्म जमा करने लाइन में खड़े लोगो से बिचौलिए से सावधान रहने की बात कही।मौके पर वरीय उपसमाहर्ता शशि कुमार, बीडीओ मुकेश कुमार, बीसीओ महेन्द्र पासवान, पैक्स अध्यक्ष रामनरेश राय, कार्तिक कुमार सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुजय कृष्ण झा, पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार राय आदि मौजूद थे। डीएम के निरीक्षण से बिचौलिए में हड़कम्प मच गया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed