बेगूसराय ::–
अविनाश कुमार गुप्ता ::-
मंझौल पंचायत 01 में गुरुवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य मकसद किसान को कृषि के बारे अलग अलग तरीकों के बारे में बताना था, जिसमें किसानो को फसल की पैदावार सहित फसल में कीड़े से बचने की भी जानकारी दी गई।
मौके पर सहायक तकनीकी प्रबंधक प्रकाश चंद्र ने कम कीमत पर अच्छी फसल की उपज के बारे में बिस्तृत जानकारी दी। वही गेंहू, मकई सहित अन्य उपजाऊ फसलों के प्रत्यक्षण पर पूर्ण जानकारी भी दी। फसलों के कम लागत से अच्छी अच्छी उपज करने के लिए जीरो टिलेज से खेती करने पर जोर दिया। फसलों को कीटों से बचाव और ड्रीप विधि से सिचाई करने से लागत कम और आमदनी ज्यादा होगी। खासकर के मक्का को फॉल आर्मी कीट से बचाव पर जानकारी दी गयी।
प्रखंड उद्यान पदाधिकारी संतोष कुमार ने खेती को बढ़ावा देने के लिए केला, आम, पपीता, लीची और सब्जी की खेती करने के लिए किसानों को प्रेरित किया। इस खेती को करने के लिए सरकार के द्वारा देय सहायता पर बिस्तृत जानकारी दी। फसल की अच्छी उपज के लिए मिट्टी जॉच पर भी बल दिया गया और कहा इससे मिट्टी में मौजूद पोषक तत्वों की जानकारी मिल जाती है और जिस पोषक तत्व की कमी पाई जाती है उसकी पूर्ति करके अच्छी फसल उपज की जा सकती है। जैविक खाद और वर्मी कम्पोस्ट के प्रयोग करने से फसलों की पोसक तत्वों की पूर्ति की जा सकती है। मौके पर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक रजनी ने भी किसानों को संवोधित किया।

