Fri. Mar 27th, 2026

सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत सुरक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी बरौनी रिफाइनरी में

बेगूसराय ::–

विजय कुमार सिंह ::–
17 दिसंबर 2020, गुरुवार
बेगूसराय जिला स्थित बरौनी रिफाइनरी में 13 दिसंबर से 19 दिसंबर तक मनाए जा रहे सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।इसके तहत 15 दिसंबर को डीजीआर के जवानों आर के सिंह उप समादेष्टा सीआईएसएफ द्वारा सुरक्षा वार्ता का आयोजन किया गया। वहीं 16 दिसंबर को कर्मचारियों एवं सीआईएसएफ के जवानों के लिए क्विज प्रतियोगिता एवं गृहिणीयों हेतु सुरक्षा वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कर्मचारियों एवं सीआईएसएफ के लिए नारा एवं निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। 17 दिसंबर गुरुवार को बरौनी रिफायनरी स्थित सीआईएसफ यूनिट आइओसी बरौनी के तत्वावधान में सुरक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें सुरक्षा से संबंधित विभिन्न उपकरणों जिसमें सुरक्षा बलों द्वारा प्रयोग किए जाने वाले हथियारों, बम निरोधक दस्ता द्वारा उपयोग में लाए जाने वाले उपकरणों तथा श्वान दस्ता को भी प्रदर्शनी के दौरान रिफाइनरी के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों के देखने के लिए रखा गया। सुरक्षा उपकरणों के प्रदर्शनी का उद्घाटन कार्यपालक निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख शुक्ला मिस्त्री ने किया। इस अवसर पर बी बी बरूआ मुख्य महाप्रबंधक परियोजना,  आर के झा मुख्य महाप्रबंधक, एके तिवारी मुख्य महाप्रबंधक, आरके सिंह उप समादेष्टा सीआईएसएफ रिफाइनरी के अधिकारी कर्मचारी एवं सीआईएसफ उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed