Fri. Mar 27th, 2026

पत्रकार पर हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री व प्रशासन का पुतला फूंका

वीरपुर, बेेेगूसराय ::–

प्रखंड क्षेत्र के नौला निवासी सह हिंदी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार धर्मेंद्र कुमार के ऊपर हुए जानलेवा हमले के विरोध में विभिन्न छात्र एवं युवा संगठनों ने रविवार को प्रतिरोध मार्च निकालकर प्रखंड कार्यालय के सामने मुख्यमंत्री व पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका।

उक्त कार्यक्रम में एसएफआई, आइसा एआईएसएफ, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, डिवाईएफआई सहित विभिन्न छात्र एवं युवा संगठनों ने मिलकर राज्य सरकार एवं पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस नेता आलोक कुमार आनंद ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। आये दिन लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला किया जा रहा है जो प्रशासन के लिए शर्मनाक की बात है। उन्होंने घटना में संलिप्त नामजद आरोपी फुलकारी निवासी विनय शर्मा की अविलंब गिरप्तारी की मांग प्रशासन से की है। युवा राजद के वीरपुर पश्चिम पंचायत अध्यक्ष शंभु चौरसिया ने कहा कि बिहार में अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। पत्रकार पर हुए जानलेवा हमले की घटना को निंदा करते हुए आरोपी की गिरप्तारी की मांग की है।

मौके पर एसएफआई के विभीषण कुमार, राकेश कुमार, युवा कांग्रेस के चंदन कुमार, राजीव कुमार, राजा कुमार, देवदत कुमार वर्मा आदि मौजूद थे।

 

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed