Tue. Feb 10th, 2026

मिथिला यूनिवर्सिटी के कुलपति का एआईएसएफ नगर परिषद ने फूंका पुतला

बेगूसराय ::–

 

बेगूसराय में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन नगर परिषद के द्वारा मिथिला यूनिवर्सिटी के कुलपति का पुतला दहन किया गया। ज्ञात हो कि स्नातक पार्ट 2 परीक्षा चल रहा है। जिसमें विभिन्न कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। और स्वर्गीय विश्वनाथ सिंह शर्मा महाविद्यालय को भी केंद्र बनाया गया है।
 जब परीक्षार्थी परीक्षा देने केंद्र पर पहुंचे तो क्षमता से ज्यादा परीक्षाथी केंद्र पर मौजूद थे। महाविद्यालय में सेंटर बनाने वक्त विद्यार्थियों की संख्या को ध्यान में नहीं रखा गया और क्षमता से ज्यादा विद्यार्थियों का सेंटर बना दिया गया।
 इस करोना काल में जहां दैहिक दूरी की बात की जाती है। वहां पर एक बेंच पर 5 छात्रों को बैठाकर परीक्षा लिया जा रहा है और हद तो तब हो गई जब कुछ परीक्षार्थियों को जमीन पर परीक्षा देने के लिए बैठाया गया। इसकी जानकारी मिलते ही संगठन के नगर सचिव विवेक कुमार और एसबीएसएस कॉलेज के विश्वविद्यालय प्रतिनिधि ने जब प्राचार्य से बात किया तो उन्होंने यह कह कर अपना पल्ला झाड़ लिया कि मेरे पास जगह की कमी है।
 विश्वविद्यालय और कुलपति के द्वारा यहां इतने परीक्षार्थियों का केंद्र बनाया गया। इन बातों को लेकर पुतला दहन कार्यक्रम किया गया।  संगठन के नगर सचिव विवेक कुमार एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि बसंत कुमार ने कहा कि ऐसे ही सबसे ज्यादा लचर व्यवस्था एसबीएसएस कॉलेज की रहती है। अगर स्थिति में जल्द से जल्द सुधार नहीं हुआ तो संगठन विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के खिलाफ आर पार का रास्ता अख्तियार करेगा।
मौके पर मौजूद गणेश दत्त महाविद्यालय प्रतिनिधि अनंत कुमार, अभिषेक कुमार, विपुल कुमार, एसबीएसएस कॉलेज  कोषाध्यक्ष विपिन कुमार, महासचिव अमन, अमित कुमार, सनी कुमार, राजा कुमार, राहुल पोद्दार, अनिल कुमार सहित दर्जनों छात्रों ने भी संबोधित किया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed