Fri. Mar 27th, 2026

गांव-गांव जाकर बीजेपी कार्यकर्ता किसानों को किसान बिल से होने वाले फायदे को बताएंगे

बेगूसराय ::–

@ 8 दिसंबर को भारत बंद के विरोध में गांव गांव जाएगी बीजेपी कार्यकर्ता 

किसान बिल पर जिस प्रकार से देश भर में किसानों के अलावा विपक्ष की सारी पार्टियां एकजुट हो विरोध कर रहे हैं। 8 दिसंबर को भारत बंद के विरोध में भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष राज किशोर सिंह जी ने कहा की वर्तमान की केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में लाए गए किसान बिल के विरोध में जिस प्रकार से विपक्ष ने किसानों को दिग्भ्रमित करने एवं देश में अराजकता का माहौल पैदा करने की कोशिश की है। उससे यह साफ स्पष्ट होता है कि विपक्ष अपनी स्तरहीन राजनीति के चक्कर में किसानों के हित को नजरअंदाज कर केवल सत्ता प्राप्ति के षड्यंत्र रच रही है।बेगूसराय विधानसभा के विधायक कुंदन कुमार ने कहा की वर्तमान की सरकार ने किसानों की आय को दोगुना करने के जिस उद्देश्य को बरसों से प्रयास किया है। उस दिशा में बढ़ रहे सकारात्मक कदम को नकारात्मक भाव से परोस कर किसानों के हित एवं उनके अधिकारों से उन्हें वंचित रखने का प्रयास कर रही है।
 विधानपरिषद सदस्य रजनीश कुमार ने कहा की भारत गांव का देश है। यह केवल किताबों की बात नहीं है बल्कि वर्तमान की सरकार ने गांव गांव में किसानों के उन्नतिशील एवं सुविधाओं से परिपूर्ण जीवन के लिए हर संभव मूलभूत आवश्यकताओं की उपलब्धता से निरंतर सामाजिक सरकार एवं सामाजिक संरचनाओं के सुधार का प्रयास कर रहे हैं। जिसने किसान अपने महती भूमिका का निर्वाह भी कर रहे हैं। विपक्ष द्वारा आगामी 8 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान को विफल करने हेतु भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में बैठक आयोजित की गई जिसमें यह निर्णय लिया गया के आने वाले दिनों में विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार को रोकने हेतु भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा के साथ गांव गांव में किसानों से संपर्क कर उन्हें किसान बिल से होने वाले फायदे को बतलाएगी।
इस अवसर पर बखरी विधानसभा के निवर्तमान प्रत्याशी रामशंकर पासवान, जिला उपाध्यक्ष कुंदन भारती, जिला महामंत्री कृष्ण मोहन पप्पु, किसान मोर्चा के प्रवक्ता सुनील सिंह, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ललन सिंह, युवा मोर्चा के अध्यक्ष राममूर्ति चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed