Sat. Jul 19th, 2025

देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की 136 वीं जयंती मनाई गई

बेगूसराय ::–

बेगूसराय में सादगी, सरलता, विनम्रता और शालीनता के प्रतिमूर्ति देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की 136 वीं जयंती समारोह शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति के द्वारा उनके आदम कद प्रतिमा हर हर महादेव चौक पर माल्यार्पण किया गया।
      इस अवसर पर अध्यक्षता करते हुए शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने आए हुए तमाम अतिथियों का स्वागत करते हुए कहां की मैं जबतक जीवित रहूंगा अपने महापुरुषों की जयंती और पुण्यतिथि मनाता रहूंगा। उन्होंने कहा कि राजेंद्र बाबू का जन्म 3 दिसंबर 1884 में सिवान जिला के जीरादेई  नामक ग्राम में हुआ था। तथा उनकी मृत्यु 28 फरवरी 1963 ईस्वी में हुई थी। आप असाधारण महापुरुष थे। देश के लिए संघर्ष किया और भारत के प्रथम राष्ट्रपति रहते हुए सादगी जीवन जीते थे। राजेंद्र बाबू की 136 वीं  जयंती पर उनकी जीवनी फिल्म अभिनेता में अमियकश्यप द्वारा जनता के बीच समर्पित की गई और आज वे तमाम अतिथियों को उनको जीवनी से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर महापौर उपेंद्र प्रसाद सिंह, नगर निगम के उपमहापौर राजीव रंजन, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जदयू चंदन सिंह, पैक्स अध्यक्ष नरेंद्र कुमार धनकु, फिल्म अभिनेता अमिया कश्यप, मोहम्मद तुफैल, अहमद खान पूर्व प्रदेश महासचिव लोक जनशक्ति पार्टी, ड्रेस अक उर्फ लल्लू अंसारी, अलख निरंजन चौधरी, राजेंद्र महतो, डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह, अनिल पतंग, आचार्य सीताराम शास्त्री, ललन सिंह, अरुण कुमार पासवान, जिला अध्यक्ष वरुण पंडित, नगर सचिव शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति क्रांति कुमारी, जदयू महिला जिलाध्यक्ष केदारनाथ भास्कर, उमेश पटेल, प्रदेश अध्यक्ष शोषित समाज शिवजी महतो, जिला अध्यक्ष नगर राजद शंकर साहू, संजीत, सोनी, विजय सिंह सहित दर्जनों लोगों ने राजेंद्र बाबू के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपना अपना विचार व्यक्त किए।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed