Tue. Feb 10th, 2026

SBI बैंक से अपराधियों ने लुटे 04 लाख 91 हजार रुपया

बेगूसराय ::–

बेगूसराय में अपराधियों के द्वारा लगातार वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। लगातार दो दिनों से गोलीबारी होने के बाद गुरुवार को बैंक लूट की बड़ी वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया।
 गुरुवार के दिन दो बाइक पर सवार चार हथियारबंद अपराधियों ने गढहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाकुरिचक चौक  स्थित स्टेट बैंक में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है।
खबरों के अनुसार बताया जाता है कि 04 नकाबपोश अपराधियों ने स्टेट बैंक में घुसकर हथियार के बल पर बैंक कर्मियों एवं ग्राहकों को  बंधक बना लिया  एवं  बैंक को उड़ाने की धमकी देने लगा।  उसके बाद आसानी से करीब 4 लाख 91 हजार रुपया लूट लिया। लूटपाट की घटना के बाद अपराधी भागने में सफल रहे। इस लूटपाट के बाद वहां पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed