मोगादीशू :- सोमालियाई सेना ने बुधवार को समुद्री दस्युओं द्वारा बंधक बना लिए गए आठ भारतीय नागरिकों को रिहा करा लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दो दिन पहले समुद्री दस्युओं ने सोमालिया के समुद्रतटीय शहर होब्यो में भारतीय नागरिकों को बंधक बना लिया था। होब्यो के पुलिस प्रमुख बशीर एल्मी ने बताया, ‘‘हमारे सुरक्षा बलों ने बुधवार की सुबह समुद्री दस्युओं द्वारा एल हुर इलाके से बंधक बनाए गए आठ भारतीय नागरिकों को रिहा करा लिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस अभियान के दौरान चार समुद्री दस्युओं को भी गिरफ्तार किया है। समाचार पत्र ‘न्यूयार्क टाइम्स’ की रिपोर्ट में कहा गया है कि सोमालिया के समुद्री दस्युओं ने पिछले कुछ महीनों के दौरान कई पोतों पर कब्जा कर लिया, जिससे हिंद महासागर में फिर से सोमालियाई दस्युओं के सक्रिय होने का भय पैदा हुआ है। एल्मी ने बताया कि सोमवार को भारतीय पोत एम. एस. वी. अल कौसर को लेकर सोमालियाई सेना और समुद्री दस्युओं के बीच मुठभेड़ हुई।
![](https://nationalnewstoday.in/wp-content/uploads/2025/02/featureddimageee.jpg)
By admin
Related Post
BEGUSARAI
Recent
खास खबर
जरा हट के
जिला
ताजा ख़बर
थिएटर और सिनेमा
देश
नेशनल न्यूज़
पर्यटन
बिहार
मनोरंजन
राज्य
रेसिपीज
रोजगार
वायरल
वास्तु टिप्स
शिक्षा
सोशल मीडिया
सौन्दर्य/ब्यूटी
स्पोर्ट्स
स्वाथ्य सेहत