भोजपुर-
बबलू कुमार-
20 दिसंबर 2019
शुक्रवार
भोजपुर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल एवं सुचारू संपादन सुनिश्चित कराने हेतु बैठक की।
राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की विवरणी की जानकारी दी गई तथा इस अभियान को गति प्रदान करने को कहा गया। उन्हें 18 वर्ष से 19 वर्ष के युवा मतदाताओं का नाम जोड़ने, महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने, पीडब्ल्यूडी वोटर का नाम जोड़ने के लिए संपूर्ण प्रक्रिया एवं कार्यक्रम की विवरणी से अवगत कराया गया।
उन्हें जानकारी दी गई कि 16 दिसंबर से निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम प्रारंभ है तथा 16 दिसंबर 2019 से 15 जनवरी 2020 के बीच दावा/ आपत्ति दाखिल किया जा सकता है। 7 फरवरी 2020 को निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसके लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी को बीएलओ के साथ बैठक करने तथा प्रगति की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है। सभी बीएलओ को घर-घर भ्रमण करने तथा कार्य को गति प्रदान करने का निर्देश दिया गया है।
इस बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी निवेदिता सिन्हा, जदयू जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा, लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह तथा अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।