वीरपुर-बेगूसराय ::–
धर्मेंद्र कुमार ::-
11 दिसंबर 2019
बुधवार
आज बुधवार को वीरपुर प्रखंड के कुल आठ पंचायतो मे कड़ी सुरक्षा के बीच पैक्स चुनाव के अध्यक्ष समेत कार्यकारिणी सदस्य के लिए मतदान संपन्न हुई।
सुबह सात बजे से ही प्रखंड के नौला, गेन्हरपुर, पर्रा, भवानंदपुर, जगदर, वीरपुर पूर्वी, वीरपुर पश्चिमी, डीह पर पंचायतो मे मतदान केन्द्रो पर मतदाताओ की भीड़ देखी गयी। खासकर महिला मतदाताओ मे काफी उत्साह देखा गया।
बीडीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि वीरपुर प्रखंड मे कुल 21 मतदान केंद्र बनाए गए थे। जहां लगभग 59 प्रतिशत मतदाताओ ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
वीरपुर थानाध्यक्ष अमर कुमार, सीओ नवीन कुमार चौधरी पुलिस बल के जवान के साथ विभिन्न मतदान केन्द्रो पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।