बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
आज मंगलवार को शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति द्वारा सुखदेव नगर, सर्वोदय नगर में संयुक्त रूप से दो महापुरुषों की जयंती मनाई गई।
जिसमें सुमित्रानंदन पंत की 119 वीं एवं शरद जोशी की 88 जयंती मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की।
इस अवसर पर साहित्यकार चंद्रशेखर चौरसिया ने कहा कि छायावाद के प्रकृति पुत्र और प्रगतिवाद के जनक कविवर सुमित्रानंदन पंत उन महान साहित्यकारों में थे जिन्होंने गंगा के प्रवाह से मोती चुनकर काब्य माला का सृजन कर साहित्य को अद्भुत संदेश दिया है।
शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शरद जोशी हिंदी के व्यंग एवं रचनाकार की 88 जयंती एवं महान कवि सुमित्रानंदन पंत की 129 वीं जयंती पर उन्होंने कहा कि इनका जन्म ही साहित्य सेवा के लिए हुआ। इन महान कवियों की लेखनी समाज को नया दिशा देने का काम किया है।
युवा कवि हरि ओम, अरुण शांडिल्य और शिक्षक अजय सिंह, डॉक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह ने दोनों महापुरुषों के विषय में अपना-अपना विचार व्यक्त किए।