Mon. Aug 10th, 2026

शक्तिपीठ जयमंगला गढ़ के मंदिर के ऊपर पीपल का पेड़ गिरा, क्षतिग्रस्त, राहत कार्य शुरू

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

बेगूसराय में दोपहर बाद आए तेज आंधी और तूफान में शक्तिपीठ जयमंगला गढ़ के मंदिर के उत्तरी भाग क्षतिग्रस्त हो गया है। मंदिर के क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद वहां पर तुरंत एसडीएम के नेतृत्व में निरोधात्मक उपाय शुरू कर दिया गया है।

माता का मंदिर सदियों पुराना होने के कारण आसपास बहुत सारे पुराने पीपल और अन्य कई के पेड़ है। इसी में एक पीपल का पेड़ आंधी तूफान के कारण मंदिर के ऊपर गिर गया। जिसकी डालियां काटकर मंदिर को सुरक्षित किया जा रहा है। उत्तरी भाग के छत आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। मंदिर का गर्भगृह और मूर्ति पूर्ण रूप से सुरक्षित है।

आपको बता दें कि यह मंदिर बेगूसराय जिले ही नहीं बल्कि देश प्रदेश के विभिन्न भागों से हजारों श्रद्धालु इस शक्तिपीठ का दर्शन करने आते हैं। माता जयमंगला का यह मंदिर विश्व प्रसिद्ध कावर झील के मध्य स्थित है। यहां पर सैकड़ों श्रद्धालु रोज माता का दर्शन करने के लिए आते हैं।

जयमंगला गढ़ मंदिर के क्षतिग्रस्त होने की खबर से बेगूसराय के लोग मर्माहत हो गए थे, लेकिन मां जयमंगला की मंदिर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई है। जिसे बहुत जल्द ठीक कर लिया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए माता का दर्शन सर्व सुलभ हो जाएगा।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post